फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ODI Rankings: Smriti Mandhana Retains Top Spot, Deepti Sharma Climbs to Third Among Bowlers know

ICC ODI Rankings: स्मृति मंधाना शीर्ष स्थान पर बरकरार, दीप्ति शर्मा गेंदबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर

Tue, 21 Oct 2025 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 Oct 2025 05:45 PM IST
सार

स्मृति ने मौजूदा विश्व कप में लगातार अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में पिछले मैच में भारत की करीबी हार के दौरान 88 रन की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के अलावा, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सितंबर 2025 के लिए आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया था।

विज्ञापन
ICC ODI Rankings: Smriti Mandhana Retains Top Spot, Deepti Sharma Climbs to Third Among Bowlers know
दीप्ति शर्मा-स्मृति मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी की मंगलवार को जारी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान नेट सिवर-ब्रंट पर 83 अंकों की बढ़त बना ली है। स्मृति ने मौजूदा विश्व कप में लगातार अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में पिछले मैच में भारत की करीबी हार के दौरान 88 रन की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के अलावा, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सितंबर 2025 के लिए आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया था।
विज्ञापन

हीली को हुआ फायदा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली विश्व कप में लगातार शतकों के दम पर एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंची हैं। शीर्ष 10 के बाहर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीन स्थान के फायदे से 15वें, ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड पांच स्थान के सुधार से 17वें और इंग्लैंड की हीथर नाइट 15 स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति तीसरे स्थान पर पहुंचीं
गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा तीन स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंची हैं। उन्होंने विश्व कप में अब तक पांच मैचों में 13 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन शीर्ष पर बनी हुई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एलेना किंग दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंची हैं। पाकिस्तान की नशरा संधू (11वां), सादिया इकबाल (14वां) और फातिमा सना (24वां) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर शीर्ष पर हैं। पाकिस्तान की फातिमा सना पांच स्थान के सुधार के साथ 15वें स्थान पर पहुंची हैं, जबकि श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed