फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Mens Test Rankings 2024 Jasprit Bumhrah and Yashasvi Jaiswal Test Rankings Position Check Stats

ICC Rankings: टेस्ट रैंकिंग में खत्म हुई जसप्रीत बुमराह की बादशाहत, तीसरे स्थान पर खिसके, जायसवाल को फायदा

Wed, 30 Oct 2024 03:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 30 Oct 2024 03:20 PM IST
सार

बुमराह की बादशाहत खत्म हो गई है। कगिसो रबाडा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
ICC Mens Test Rankings 2024 Jasprit Bumhrah and Yashasvi Jaiswal Test Rankings Position Check Stats
बुमराह को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में तगड़ा नुकसान हुआ है। उनकी बादशाहत को कगिसो रबाडा की नजर लग गई है। दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नौ विकेट चटकाने का फायदा मिला है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 300 विकेट का आंकड़ा छू लिया। अब उन्हें इसका इनाम मिला है। इसके अलावा बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को फायदा मिला है। उनकी शीर्ष तीन में वापसी हो गई है। वह एक स्थान के फायदे के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

अश्विन और जडेजा को नुकसान
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह के अलावा दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को नुकसान हुआ है। वह चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जडेजा आठवें स्थान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के नोमान अली आठ स्थानों के फायदे के साथ शीर्ष 10 में एंट्री करने में कामयाब हुए हैं। वह नौवें पायदान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत-कोहली को नुकसान
विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और विराट कोहली की बल्लेबाजी रैंकिंग में गिरावट आई है। पंत जहां पांच स्थान गिरकर 11वें स्थान पर हैं, वहीं कोहली छह स्थान फिसलकर 14वें स्थान पर हैं।
 
विज्ञापन

इन्हें मिला फायदा
न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे (आठ पायदान ऊपर 28वें), टॉम लाथम (छह पायदान ऊपर 34वें) और ग्लेन फिलिप्स (16 पायदान ऊपर 45वें) और दक्षिण अफ्रीका के काइल वेरिन (14 पायदान ऊपर 32वें) ने इस रैंकिंग में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है।

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जडेजा और अश्विन का दबदबा बरकरार
भारत के रविंद्र जडेजा (नंबर एक) और अश्विन (नंबर दो) टेस्ट हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। बांग्लादेश के स्टार मेहदी हसन दो स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed