फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Mens Cricket World Cup 2023 Prize money revealed How much money will the team winning the final get

World Cup Prize Money: आईसीसी ने प्राइज मनी का किया एलान, विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये; देखें पूरी लिस्ट

Fri, 22 Sep 2023 06:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 22 Sep 2023 06:34 PM IST
सार

विश्व कप के 13वें संस्करण में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें खेलेंगी।

विज्ञापन
ICC Mens Cricket World Cup 2023 Prize money revealed How much money will the team winning the final get
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी पुरुष वनडे विश्व कप के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है। आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा है। विश्व कप की मेजबानी भारत के पास है। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को होगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


आईसीसी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को बताया कि विजेता टीम को 33.17 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम को 16.59 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ेगा। ग्रुप चरण में सभी 10 टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 2019 में भी इसी फॉर्मेट में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

ICC Mens Cricket World Cup 2023 Prize money revealed How much money will the team winning the final get
Asia Cup 2023, Rohit Sharma, ODI World Cup 2023, India Squad Selection, Mindset, Work Load, Pull Sho - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने वाली टीमों को भी मिलेंगे पैसे
ग्रुप राउंड में मैच जीतने पर भी पुरस्कार राशि दी जाती है। टीमों को प्रत्येक जीत के लिए 33.17 लाख रुपये (40,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। ग्रुप स्टेज के अंत में जो टीमें नॉकआउट में पहुंचने में विफल रहेंगी, उनमें से प्रत्येक को 82.92 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे।

किस राउंड में कितने रुपये मिलेंगे:
राउंड  प्राइज मनी
विजेता 33.17 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) 
उप-विजेता 16.59 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर)
सेमीफाइनल में हारने पर  6.63 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर)    
ग्रुप राउंड में बाहर होने पर  82.92 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर)
ग्रुप राउंड में हर मैच जीतने पर 33.17 लाख रुपये (40,000 अमेरिकी डॉलर)
विज्ञापन

ICC Mens Cricket World Cup 2023 Prize money revealed How much money will the team winning the final get
अंतरिक्ष में वर्ल्ड कप ट्रॉफी - फोटो : ICC
विश्व कप में होंगे 48 मुकाबले
विश्व कप के 13वें संस्करण में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें खेलेंगी। 10 टीमों के बीच कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप की शुरुआत से पहले प्रत्येक टीम 46 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए दो अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed