{"_id":"67fa5efd8efc02376c0b2344","slug":"icc-may-tweak-the-use-of-two-ball-rule-in-odi-cricket-icc-cricket-committee-recommendation-to-use-one-ball-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: वनडे में दो गेंद के इस्तेमाल के नियम पर हो सकता है बदलाव, आईसीसी क्रिकेट समिति ने की है सिफारिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: वनडे में दो गेंद के इस्तेमाल के नियम पर हो सकता है बदलाव, आईसीसी क्रिकेट समिति ने की है सिफारिश
Sat, 12 Apr 2025 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:09 PM IST
सार
आईसीसी बोर्ड रविवार को जिम्बाब्वे के हरारे में इस मुद्दे पर चर्चा करेगा। अभी वनडे में दो नई सफेद कूकाबुरा गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वनडे क्रिकेट में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। इस प्रारूप में बल्लेबाजों के दबदबे को देखते हुए क्रिकेट की वैश्विक संस्था दो गेंद के इस्तेमाल के नियम पर बदलाव कर सकती है। दरअसल, आईसीसी क्रिकेट समिति ने वनडे में एक गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश की है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाजों को मिलता है फायदा
वनडे में लंबे समय से दो नई गेंद का नियम लागू है। इस सिफारिश को आईसीसी के निदेशक बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए जिसके बाद ही इसे संशोधित खेल शर्तों में शामिल किया जाएगा। आईसीसी बोर्ड रविवार को जिम्बाब्वे के हरारे में इस मुद्दे पर चर्चा करेगा। अभी वनडे में दो नई सफेद कूकाबुरा गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है। गेंदबाजों द्वारा प्रत्येक छोर से अलग-अलग नई गेंदों का इस्तेमाल करने के कारण गेंद सख्त बनी रहती है जिससे बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का फायदा मिलता है।

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, आईसीसी क्रिकेट समिति ने तीन नियमों में बदलाव की सिफारिश की है। वनडे क्रिकेट में एक सफेद गेंद का उपयोग, टेस्ट मैच में ओवर रेट की जांच के लिए क्लॉक टाइमर का उपयोग और अंडर 19 पुरुष विश्व कप को 50 ओवर से टी20 में बदलना।
ये भी पढ़ें: ICC: डब्ल्यूटीसी चक्र की अंक प्रणाली में बदलाव की तैयारी कर रहा आईसीसी, इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभव
ये भी पढ़ें: ICC: डब्ल्यूटीसी चक्र की अंक प्रणाली में बदलाव की तैयारी कर रहा आईसीसी, इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभव
टीमों को दिया जाएगा विकल्प
ऐसी संभावना है कि 25वें ओवर तक दो गेंद का उपयोग किया जा सकता है और उसके बाद गेंदबाजी करने वाली टीम को मैच पूरा करने के लिए दो गेंद में से एक को रखने का विकल्प दिया जाएगा। टाइमर क्लॉक के मामले में ओवरों के बीच 60 सेकेंड का समय देने और एक दिन में 90 ओवर पूरे करने के लिए समय सीमा तय करने की सिफारिश की गई है। आईसीसी इस बात पर भी विचार करेगा कि अंडर-19 पुरुष विश्व कप को मौजूदा 50 ओवर के प्रारूप से टी20 प्रारूप में आयोजित करने की जरूरत है या नहीं।