फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc may soon brings strict rules of over rate for t20 and test cricket

गांगुली-पोंटिंग ने दिए संकेत, टेस्ट और टी-20 के लिए आईसीसी जल्द ला सकती है सख्त नियम

Wed, 08 Aug 2018 07:01 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
icc may soon brings strict rules of over rate for t20 and test cricket
icc

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का पिछले 11 साल का रिकॉर्ड कहता है कि टेस्ट क्रिकेट का ओवर रेट इस वक्त सबसे स्लो है। टेस्ट ही नहीं बल्कि टी-20 क्रिकेट का भी यही हाल है। कोई भी टीम अब तक निर्धारित समयानुसार ओवर रेट के नियमों का सही पालन नहीं कर सकी है। इस वजह से मैच तय समय से आगे खिंच रहे हैं।

विज्ञापन


इस समस्या से छुटकरा दिलाने के लिए आईसीसी को मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने एक रास्ता सुझाया है। वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी ने क्रिकेट में शॉर्ट क्लॉकक लाने की वकालत की है। इस कमेटी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के अलावा, रिकी पोंटिंग, जॉन स्टीफनसन हैं। 
विज्ञापन


इस मामले पर हुई बैठक के बाद रिकी पोंटिंग ने कहा, 'हमने क्रिकेट में शॉट क्लॉक लाने पर चर्चा की है। इसका मकसद मैच में फिजूल टाइम गंवाने पर चर्चा की गई है। हम चाहते हैं कि ओवर खत्म होने के बाद तुरंत ही गेंदबाज और फील्डर अपनी अपनी जगह पर पहुंच जाए। इसी तरह एक बल्लेबाज के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज को भी निश्चित समय मे मैदान पर आना होगा। खिलाड़ी को तय समय में अपनी जगह पर पहुंचना ही होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोंटिंग ने बताया, 'शॉट क्लॉक के नियम का पालन नहीं करने पर उस टीम के कप्तान पर जुर्माना लग सकता है। अभी हम इसे लेकर किसी निष्कर्ष पर नही पहुंचे हैं। हमें लगता है कि कप्तान शॉट क्लॉक का नियम लागू होने के बाद मैच टाइम पर खत्म करना सुनिश्चित करेगा। आईसीसी इस बैठक में हुई चर्चा पर गंभीरता से विचार कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed