ICC ने लॉन्च की सुपर लीग, भारत में होने वाले विश्व कप के लिए भिड़ेंगी 13 टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को एकदिवसीय सुपर लीग का एलान किया। यह लीग भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर है। इसका लक्ष्य 50 ओवर के प्रारूप को अधिक प्रासंगिक बनाना है। आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मेजबान भारत और सुपर लीग में शीर्ष पर रहने वाली अगली सात टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सुपर लीग की शुरुआत विश्व चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच श्रृंखला के साथ होगी। दोनों देशों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला साउथैम्पटन में 30 जुलाई से खेली जाएगी। बाकी कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। आईसीसी के संचालन महाप्रबंधक ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, ‘यह लीग अगले तीन साल में एकदिवसीय क्रिकेट को सार्थकता देगी और प्रासंगिक बनाएगी, क्योंकि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का क्वालीफिकेशन दांव पर लगा होगा।'
टी-20 क्रिकेट फल-फूल रहा है जबकि टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च चुनौती है। ऐसे में रिकी पोंटिंग जैसे पूर्व खिलाड़ी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की प्रासंगिकता पर सवाल उठा चुके हैं।सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल है। नीदरलैंड ने विश्व क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है। सुपर लीग में प्रत्येक टीम तीन मैचों की चार श्रृंखलाएं स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी।
The ICC CWC Super League, which will add context to ODI series and help determine qualification for the ICC Men's @cricketworldcup 2023, gets under way with the #ENGvIRE series.#RoadToCWC23
Details 👉 https://t.co/x0D6u1ACxA pic.twitter.com/FBFtgSJVbo — ICC (@ICC) July 27, 2020
क्वालीफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी
प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए पांच अंक दिए जाएंगे। हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। टीमों की रैंकिंग आठ श्रृंखला से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी। दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं। आईसीसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सुपर लीग की शुरुआत को टालना पड़ा है।