फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC launches Super League qualification pathway for 2023 ODI World Cup in India

ICC ने लॉन्च की सुपर लीग, भारत में होने वाले विश्व कप के लिए भिड़ेंगी 13 टीमें

Mon, 27 Jul 2020 01:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 27 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
ICC launches Super League qualification pathway for 2023 ODI World Cup in India
विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : social Media

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को एकदिवसीय सुपर लीग का एलान किया। यह लीग भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर है। इसका लक्ष्य 50 ओवर के प्रारूप को अधिक प्रासंगिक बनाना है। आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मेजबान भारत और सुपर लीग में शीर्ष पर रहने वाली अगली सात टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

विज्ञापन


सुपर लीग की शुरुआत विश्व चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच श्रृंखला के साथ होगी। दोनों देशों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला साउथैम्पटन में 30 जुलाई से खेली जाएगी। बाकी कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। आईसीसी के संचालन महाप्रबंधक ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, ‘यह लीग अगले तीन साल में एकदिवसीय क्रिकेट को सार्थकता देगी और प्रासंगिक बनाएगी, क्योंकि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का क्वालीफिकेशन दांव पर लगा होगा।'
विज्ञापन


टी-20 क्रिकेट फल-फूल रहा है जबकि टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च चुनौती है। ऐसे में रिकी पोंटिंग जैसे पूर्व खिलाड़ी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की प्रासंगिकता पर सवाल उठा चुके हैं।सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल है। नीदरलैंड ने विश्व क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है। सुपर लीग में प्रत्येक टीम तीन मैचों की चार श्रृंखलाएं स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्वालीफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी

जो पांच टीमें सुपर लीग से सीधे क्वालीफाई करने में विफल रहेंगी वे क्वालीफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी और इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले 10 टीमों के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। अलार्डिस ने कहा, ‘पिछले हफ्ते विश्व कप का आयोजन 2023 के अंतिम महीनों में कराने के फैसले से कोविड-19 के कारण गंवाए मैचों को आयोजित करने का अधिक समय मिलेगा।’

प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए पांच अंक दिए जाएंगे। हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। टीमों की रैंकिंग आठ श्रृंखला से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी। दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं। आईसीसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सुपर लीग की शुरुआत को टालना पड़ा है।

अंक तालिका के आधार पर तय होगा क्वालीफिकेशन  

नॉकआउट चरण की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अंक तालिका में स्थान के आधार पर विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन तय होगा। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ सुपर लीग मैचों से 2023 के टूर्नामेंट के लिए उनकी यात्रा की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा, ‘स्थिति को देखते हुए पिछली बार जब हम घर पर खेले थे और लार्ड्स में विश्व कप उठाया था। यह उससे काफी अलग होगा, लेकिन अगले टूर्नामेंट के लिए अपने सफर की शुरुआत करना अच्छा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed