फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Annual Team Rankings: India Lead ODI-T20 Formats While Australia Take Top Spot In Tests

ICC Rankings: आईसीसी की टीम रैंकिंग जारी, भारत वनडे और टी20 में शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में मारी बाजी

Fri, 03 May 2024 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुूबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुूबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 May 2024 03:44 PM IST
सार

ICC Annual Team Ranking Update : ऑस्ट्रेलिया के 124 अंक हो गए हैं और वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उप विजेता भारत (120) से चार अंक आगे है।

विज्ञापन
ICC Annual Team Rankings: India Lead ODI-T20 Formats While Australia Take Top Spot In Tests
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को सालाना टीम रैंकिंग अपडेट जारी की। इसमें ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष स्थान पर है, जबकि भारत ने सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों, यानी वनडे और टी20 में अपना दबदबा बरकरार रखा है। मौजूदा टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मैच में भारत पर 209 रन की शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने सालाना अपडेट में भारत को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है।
विज्ञापन

ICC Annual Team Rankings: India Lead ODI-T20 Formats While Australia Take Top Spot In Tests
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के 124 अंक हो गए हैं और वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उप विजेता भारत (120) से चार अंक आगे है। वहीं, इंग्लैंड (105) तीसरे स्थान पर है। टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका (103), न्यूजीलैंड (96), पाकिस्तान (89), श्रीलंका (83), वेस्टइंडीज (82) और बांग्लादेश (53) अपने-अपने स्थान पर काबिज हैं।।

सालाना अपडेट कैसे होता है?
सालाना अपडेट में 2020-21 सत्र के नतीजे हटा दिये गये हैं और इसमें मई 2021 के बाद पूरी हुई सभी सीरीज शामिल हैं। भारत मुख्यत: 2020-21 में आस्ट्रेलिया में मिली 2-1 की जीत के रैंकिंग के हटाए जाने से दूसरे स्थान पर खिसका। एक टीम को रैंकिंग तालिका में शामिल होने के लिए तीन साल में न्यूनतम आठ टेस्ट खेलने होते हैं। हालांकि, सालना अपडेट के बाद भारत वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। इसमें मई 2023 से पहले पूरे हुए मैच के 50 प्रतिशत और इसके बाद के मैच के शत प्रतिशत अंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Annual Team Rankings: India Lead ODI-T20 Formats While Australia Take Top Spot In Tests
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI
वनडे रैंकिंग
भारत (122 अंक) ने टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान खो दिया है, लेकिन वनडे और टी20 में सबसे आगे बने हुए हैं। भारत भले ही ऑस्ट्रेलिया (116) से वनडे विश्व कप फाइनल हार गया हो, लेकिन उसने उस पर बढ़त तीन से बढ़ाकर छह अंक की कर ली है। शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद उस टूर्नामेंट में 10 मैचों की लगातार जीत ने टीम इंडिया को फायदा पहुंचाया। 

तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (112) है, जो ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ चार रेटिंग अंक पीछे है, जबकि पाकिस्तान (106) और न्यूजीलैंड (101) शीर्ष पांच में शामिल हैं। सातवें स्थान पर काबिज श्रीलंका (93), छठे स्थान पर काबिज इंग्लैंड (95) से सिर्फ दो रेटिंग अंक पीछे है। वहीं, बांग्लादेश (86), अफगानिस्तान (80) और वेस्टइंडीज (69) की टीमें शीर्ष 10 में शामिल हैं।
विज्ञापन

ICC Annual Team Rankings: India Lead ODI-T20 Formats While Australia Take Top Spot In Tests
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI
टी20 रैंकिंग
टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन 264 रेटिंग अंक हासिल करने वाली भारतीय टीम से सात अंक पीछे है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के भी दक्षिण अफ्रीका की तरह 250 अंक हैं, लेकिन दशमलव की गणना में उससे पीछे है। वेस्टइंडीज के 249 अंक हैं। इससे तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड और छठे स्थान की वेस्टइंडीज के बीच केवल तीन अंक का अंतर है। पाकिस्तान की टीम दो पायदान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई। स्कॉटलैंड (192) एक लंबी छलांग के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गया है। स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे (191) को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष-12 में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed