{"_id":"677bab0519791a2793083783","slug":"icc-is-looking-for-a-two-tier-test-system-discussions-may-take-place-with-india-australia-and-england-boards-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Test Cricket: दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली की तलाश में जुटा ICC; भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हो सकती है चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Test Cricket: दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली की तलाश में जुटा ICC; भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हो सकती है चर्चा
Mon, 06 Jan 2025 03:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:36 PM IST
सार
'द ऐज' की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड और क्रिकेट इंग्लैंड के प्रमुख रिचर्ड थॉम्पसन से बात करेंगे।
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) तीन बड़े देशों के बीच और सीरीज करवाने के लिए दो स्तरीय टेस्ट व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
इस महीने के अंत में शुरू हो सकती है चर्चा
'द ऐज' की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड और क्रिकेट इंग्लैंड के प्रमुख रिचर्ड थॉम्पसन से बात करेंगे।
'द ऐज' की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के नये चेयरमैन जय शाह इस महीने के आखिर में इस मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड और क्रिकेट इंग्लैंड के प्रमुख रिचर्ड थॉम्पसन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में दो स्तरीय व्यवस्था की कोई भी योजना 2027 में मौजूदा भावी दौरा कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही शुरू होगी।'
सैकिया जल्द संभाल सकते हैं बीसीसीआई सचिव का पद
बीसीसीआई इस समय 12 जनवरी को मुंबई में आमसभा की विशेष बैठक की तैयारी में है जिसमें अंतरिम सचिव देवजीत सैकिया पूर्णकालिक पद संभालेंगे। सैकिया को शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद रिक्त हुए पद पर कार्यवाहक सचिव चुना गया था।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'हमें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है । एसजीएम की तैयारी की जा रही है और आस्ट्रेलिया के हाल ही में खत्म हुए दौरे पर भी बात की जायेगी । कुछ साल पहले इस पर बात हुई थी लेकिन तब से कुछ नहीं सुना।'