{"_id":"5c781f9bbdec224c0b48a8da","slug":"icc-ceo-dave-richardson-says-test-cricket-is-not-dying-it-needs-a-bit-of-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट क्रिकेट को लेकर आईसीसी सीईओ ने दिया यह बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट क्रिकेट को लेकर आईसीसी सीईओ ने दिया यह बड़ा बयान
Fri, 01 Mar 2019 08:31 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
डेविड रिचर्डसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ डेव रिचर्डसन को नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट ने अपनी चमक गंवा दी है लेकिन उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय प्रारूप को प्रशंसकों के बीच रुचि कायम रखने के लिए थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
रिचर्डसन का यह बयान आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर के हालिया बयान के बचाव में आया है, जिन्होंने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट धीरे धीरे 'खत्म' हो रहा है।
विज्ञापन
'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने रिचर्डसन के हवाले से कहा, 'उनके (मनोहर के) कहने का मतलब था कि टेस्ट क्रिकेट को अधिक प्रासंगिकता की जरूरत है। हां, समय समय पर कुछ बेजोड़ मुकाबले होते रहते हैं लेकिन अगर आप प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों का हिस्सा या प्रशंसक नहीं है तो उस निश्चित श्रृंखला को लेकर असली रुचि (वैश्विक स्तर पर प्रशंसकों के बीच) नहीं होती।'
विज्ञापन
रिचर्डसन ने कहा, 'और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने से इसमें रुचि बढ़ेगी और टेस्ट मैचों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में मदद मिलेगी फिर चाहे कोई भी टीम खेल रही हो। वह यही कह रहे थे: टेस्ट क्रिकेट को इसी अतिरिक्त बढ़ावे की जरूरत है, इसको बढ़ावा देने की जरूरत है और उम्मीद करते हैं कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इसका जवाब होगी।'