फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Board Meet: BCCI and cricket Australia to discuss on swapping of T20 World Cup

ICC बोर्ड बैठक: भारत या ऑस्ट्रेलिया कहां होगा टी-20 विश्व कप, कल होगा फैसला!

Fri, 07 Aug 2020 07:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 07 Aug 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
ICC Board Meet: BCCI and cricket Australia to discuss on swapping of T20 World Cup
icc world cup

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक के दौरान वर्चुअल मंच पर अगले दो साल में दो टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर चर्चा करेंगे। आईसीसी के अगले अध्यक्ष पद पर दो बोर्डों के रूख से भी यह फैसला प्रभावित होगा। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की जानी बाकी है। यह भी पढ़ें: IPL in UAE: नए स्पॉन्सर्स की तैयारी शुरू, BCCI ने किया VIVO से करार तोड़ने का एलान

विज्ञापन


उम्मीद है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के साथ सीए के अर्ल एडिंग्स और निक हॉकले 2021 और 2022 चरण की मेजबानी को लेकर आम सहमति पर पहुंच जाएंगे। आईसीसी बोर्ड सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'बैठक का मुख्य एजेंडा आईसीसी टूर्नामेंट के शेड्यल को लेकर है, जिसमें महिलाओं का अगले साल के शुरू में वन-डे विश्व कप भी शामिल है। उम्मीद है कि कुछ फैसले लिए जाएंगे।' यह भी पढ़ें: एक कोरोना का मरीज और IPL बर्बाद, इस टीम के मालिक ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

इस साल 18 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी विश्व टी-20 का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया जिससे इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर रास्ता साफ हुआ जो संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीद है कि सीए अक्टूबर 2021 में टी-20 विश्व कप की मेजबानी करना चाहेगा क्योंकि उसने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और वह दो साल तक इंतजार नहीं करना चाहेगा, लेकिन बीसीसीआई भी 2021 में टूर्नामेंट की मेजबानी के अपने अधिकार को छोड़ना नहीं चाहेगा।

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा, 'बीसीसीआई को 2021 में टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी थी और वे इसे ऐसे ही करना चाहेंगे। एक अन्य कारण है कि 2022 में टी-20 विश्व की मेजबानी के महज एक साल के अंदर 50 ओवर के वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी। यह बहुत मुश्किल होगा।' हालांकि सीए के पक्ष में कुछ चीजें हैं। उन्होंने कहा, 'आईसीसी की वेबसाइट का कहना है कि जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया विश्व टी-20 के लिए मैच के टिकट बुक कर लिए हैं, वे अगली घोषणा तक इंतजार करें।

इसका कारण है कि सीए अगले साल टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहता है। पता चला है कि आठ टीमों के महिला वनडे विश्व कप के कार्यक्रम के अनुसार फरवरी-मार्च 2021 में न्यूजीलैंड में आयोजित होने का पूरा मौका है। उन्होंने कहा, 'हां, क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट अभी पूरा होना बाकी है क्योंकि प्रत्येक देश में कोविड-19 के हालात अलग हैं, यह आईसीसी के लिए सरदर्द होगा। स्वास्थ्य सुरक्षा मुद्दों को देखते हुए न्यूजीलैंड दुनिया भर में कोविड-19 से निपटने वाला सर्वश्रेष्ठ में से एक देश है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed