फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC bans Champions Trophy tour not in PoK, Pakistan Occupied Kashmir India Champions Trophy 2025

Reports: चैंपियंस ट्रॉफी का टूर अब PoK में नहीं, आईसीसी ने इस यात्रा पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Fri, 15 Nov 2024 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

यह यात्रा 16 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन आईसीसी ने इस पर रोक लगा दी है। आईसीसी ने PoK में आईसीसी ट्रॉफी की यात्रा पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
ICC bans Champions Trophy tour not in PoK, Pakistan Occupied Kashmir India Champions Trophy 2025
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC

विस्तार

अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी टीम को पड़ोसी मुल्क भेजने से इनकार कर दिया है। इससे भड़के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक कायराना चाल चली थी और ट्रॉफी की यात्रा के लिए PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के तीन इलाकों को चुना था। अब आईसीसी ने ट्रॉफी की यात्रा पीओके में कराने पर रोक लगा दी है। यह यात्रा 16 नवंबर से शुरू होनी थी, आईसीसी ने PoK में ट्रॉफी की यात्रा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने कहा है कि पीओके पाकिस्तान का अभिन्न अंग नहीं है। पीओके में ट्रॉफी की यात्रा निकालने की जानकारी सामने आने के बाद बीसीसीआई ने इसको लेकर आईसीसी के सामने आपत्ति जताई थी। इसके बाद ही आईसीसी ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी ने क्या लिखा था?
पीसीबी ने अपने एक बयान में बताया था कि ट्रॉफी की यात्रा स्कार्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद होकर निकाली जाएगी। मर्री के अलावा जो अन्य तीन स्थान हैं, वह पीओके क्षेत्रों का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने जानबूझकर अपनी ट्वीट में इन जगहों जिक्र किया है। पीसीबी ने लिखा, 'तैयार हो जाओ पाकिस्तान। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा और स्कर्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद का भी दौरा भी करेगा।'

जय शाह ने जताया विरोध
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पीसीबी के इस कदम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मामले को आईसीसी के समक्ष रखा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, यह मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई सचिव ने आईसीसी को कॉल किया और पीसीबी के इस कदम पर घोर आपत्ति जताई। 


पाकिस्तान जानबूझकर भड़का रहा
चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए जिन जगहों को चुना गया, उनमें ये जगह शामिल नहीं हैं। मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने हैं, लेकिन पाकिस्तान की ट्वीट में उन जगहों को तवज्जो नहीं दिया गया। इससे साफ है कि वह भारत को भड़काने की कोशिश की जा रही है। स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद, तीनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित हैं। पीसीबी द्वारा ऐसा किए जाने को भारत के सीमा पार यात्रा नहीं करने के फैसले के प्रति उकसावे के रूप में देखा जा रहा है। स्कार्दू बाल्टिस्तान और हुंजा गिलगित में स्थित है।

पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के भारत द्वारा लिए गए निर्णय ने दोनों देशों के बीच तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन आईसीसी ने पीसीबी को भारत के फैसले से अवगत करा दिया है। इससे पहले भारत ने अपने मैचों के लिए एक 'हाइब्रिड' मॉडल का सुझाव दिया था। एशिया कप 2023 की तरह भारत अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलता, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में होते, लेकिन इसे पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान विकल्पों की खोज कर रहा है जिसमें भारत के बिना टूर्नामेंट की मेजबानी करना या मेजबानी छीने जाने पर इसका बहिष्कार करना शामिल है। वहीं, आईसीसी इस टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर शिफ्ट करने पर भी विचार कर रहा है। इतना ही नहीं 11 नवंबर को 100 दिन के काउंटडाउन के कार्यक्रम को भी आईसीसी ने रद्द कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed