फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC awaits Pakistan Cricket board decision on Hybrid Model for Champions Trophy after India decline to travel

Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी होगा पाकिस्तान? आईसीसी को पीसीबी के फैसले का इंतजार

Mon, 11 Nov 2024 10:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

वनडे प्रारूप में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी में होना है, लेकिन भारतीय टीम इसके लिए पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगी। पीसीबी ने रविवार को पुष्टि की थी उसे आईसीसी से इस बारे में ई-मेल मिला है।

विज्ञापन
ICC awaits Pakistan Cricket board decision on Hybrid Model for Champions Trophy after India decline to travel
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बाद चीजें तेजी से बदल रही हैं। एक तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी से इस मामले में स्पष्टीकरण चाहता है। वहीं, आईसीसी ने पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर कराने को लेकर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन

वनडे प्रारूप में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी में होना है, लेकिन भारतीय टीम इसके लिए पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगी। पीसीबी ने रविवार को पुष्टि की थी उसे आईसीसी से इस बारे में ई-मेल मिला है। पीसीबी ने सोमवार को बीसीसीआई के इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे। आईसीसी ने यह भी कहा कि इसके तहत उसे पूरी मेजबानी फीस और अधिकांश मैच मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार है भारत 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से एक सूत्र ने कहा, अगर पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से पीछे नहीं हटता है तो यह तय है कि भारत के मैच यूएई में और फाइनल दुबई में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से कहा है कि उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है बशर्ते फाइनल दुबई में हो, पाकिस्तान में नहीं।
विज्ञापन

पीसीबी के मेजबानी से हटने पर क्या होगा?
ऐसा भी माना जा रहा है कि पीसीबी इसके विरोध में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से इनकार कर सकता है। सूत्र ने कहा कि ऐसी स्थिति में पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया जा सकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने की चर्चा चल रही है। इससे पहले पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब फाइनल सहित भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे। उस वक्त भी भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था।

पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल पर क्या कहा था?
इससे पहले, पीसीबी के एक सूत्र ने कहा था कि बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए नहीं आएगी, लेकिन हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्र ने कहा था, चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर कराने को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

भारत ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है। दोनों टीमों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली जा रही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed