{"_id":"675c46c8fe9489a4a00b3c04","slug":"icc-approved-hybrid-model-for-2025-icc-champions-trophy-matches-to-be-hosted-in-both-pakistan-and-dubai-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: भारतीय टीम के मैच दुबई में होंगे, 2027 तक पाकिस्तान भी नहीं आएगा भारत; आधिकारिक एलान जल्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: भारतीय टीम के मैच दुबई में होंगे, 2027 तक पाकिस्तान भी नहीं आएगा भारत; आधिकारिक एलान जल्द
Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
सार
दोनों देशों के बोर्ड इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान भारत की यात्रा नहीं करेगा। पीसीबी को इसके लिए किसी तरह की वित्तीय मदद नहीं की जाएगी, लेकिन उसने 2027 के बाद होने वाले आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
विस्तार
आईसीसी ने अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है जिसके तहत इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच सहमति के बाद आईसीसी ने यह कदम उठाया और शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।आईसीसी के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, कल एक वर्चुअल बैठक है जिसमें आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ब्रिसबेन से जुड़ेंगे। उम्मीद है कि आईसीसी इसके बाद आधिकारिक घोषणा करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों देशों के बोर्ड इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान भारत की यात्रा नहीं करेगा। पीसीबी को इसके लिए किसी तरह की वित्तीय मदद नहीं की जाएगी, लेकिन उसने 2027 के बाद होने वाले आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस समझौते के बारे में सभी साझेदारों को बता दिया गया है जिससे इस टूर्नामेंट का आयोजन बिना किसी परेशानी के हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान एक सेमीफाइनल सहित चैंपियंस ट्रॉफी के कुल 10 मुकाबलों की मेजबानी करेगा। भारत अपने लीग चरण के तीन मुकाबले दुबई में खेलेगा। इसके अलावा सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होगा। अगर भारत लीग चरण में बाहर हो जाता है तो सेमीफाइनल और फाइनल पाकिस्तान के लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित किया जाएंगे। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी 2027 तक भारत की यात्रा नहीं करेगा।
जल्द कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद
चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हो पाया है। इसका सबसे बड़ा कारण भारत और पाकिस्तान के बीच जारी गतिरोध है। बीसीसीआई ने पहले ही आईसीसी को इस बात की सूचना दे दी थी कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। वहीं, पहले पाकिस्तान किसी भी कीमत पर हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी होने को तैयार नहीं था। वहीं, हाल ही में आईसीसी की बैठक में पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल को अस्वीकार करने का राग अलापा था। तब आईसीसी ने उन्हें अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद पाकिस्तान को झुकना पड़ा और आईसीसी के निर्देशों को मानना पड़ा। अब उम्मीद है कि क्रिकेट की वैश्विक संस्था जल्द आगामी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान कर सकती है।