फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announces women's T20 WC XI of tournament Meg Lanning named captain, Poonam yadav lone indian

ICC की महिला टी-20 टीम में पूनम यादव इकलौती भारतीय, शेफाली को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह

Mon, 09 Mar 2020 01:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Mar 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
ICC announces women's T20 WC XI of tournament Meg Lanning named captain, Poonam yadav lone indian
शेफाली वर्मा/पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला

आईसीसी ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कर दी है। कुल 12 खिलाड़ियों वाली टीम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला क्रिकेटरों का दबदबा है। भारत की तरफ से पूनम यादव इकलौती क्रिकेटर हैं जिन्हें प्लेइंग XI में जगह मिली है। वहीं पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाली 16 वर्षीय शेफाली वर्मा को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को आईसीसी की टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं फाइनल में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी एलिसी हिली और बेथ मूनी को इस टीम की ओपनर बनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



आईसीसी की इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के पांच, इंग्लैंड के चार, भारत के दो और दक्षिण अफ्रीका की एक खिलाड़ी को जगह मिली है। 

भारत को फाइनल में 85 रन से हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से एलिसा हिली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग, जेस जोनासन और मेगन शूट को टीम में शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हेथर नाइट, नैट सिवर, सोफी एक्लेस्टोन और अन्या श्रब्सोल को जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed