फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 World Cup 2024 Prize Money Winner, Runner Up, Super 8, Rewards List Highest Prize Money T20 WC Record

T20 WC Prize Money: आईसीसी ने टी20 विश्व कप के प्राइज मनी की घोषणा की, विजेता-उपविजेता को मिलेगी इतनी रकम

Tue, 04 Jun 2024 12:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jun 2024 12:30 AM IST
सार

T20 World Cup Prize Money 2024 : आईसीसी ने सोमवार को बताया कि विजेता टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे।

विज्ञापन
ICC T20 World Cup 2024 Prize Money Winner, Runner Up, Super 8, Rewards List Highest Prize Money T20 WC Record
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा है, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पिछले सभी आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से ज्यादा है। वहीं, पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा। 
विज्ञापन

आईसीसी ने सोमवार को किया प्राइज मनी का एलान
आईसीसी ने सोमवार को बताया कि विजेता टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। इस वजह से इसे अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप कहा जा रहा है। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ेगा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर-आठ राउंड से बाहर होने पर भी पैसों की बारिश
दूसरे दौर यानी सुपर-8 राउंड को पार करने में नाकाम रहने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये (382,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे। वहीं, नौ से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये (247,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे। 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली हर एक टीम को 1.87 करोड़ रुपये (225,000 यूएस डॉलर) मिलेंगे। इसके अलावा हर एक टीम को टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर अतिरिक्त 25.89 लाख रुपये (31,154 यूएस डॉलर) दिए जाएंगे। इसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच शामिल नहीं हैं। यह नियम सुपर-8 राउंड तक लागू है। 

किस राउंड में कितने रुपये मिलेंगे:
राउंड  प्राइज मनी
विजेता 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) 
उप-विजेता 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर)
सेमीफाइनल में हारने पर 6.54 करोड़ रुपये (787,500 अमेरिकी डॉलर)    
सुपर-8 राउंड से बाहर होने पर  3.17 करोड़ रुपये (382,500 अमेरिकी डॉलर)
9 से 12वें स्थान पर रहने पर 2.05 करोड़ रुपये (247,500 अमेरिकी डॉलर)
13 से 20वें स्थान पर रहने पर 1.87 करोड़ रुपये (225,000 अमेरिकी डॉलर)
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे
टी20 विश्व कप में शुरुआती राउंड यानी ग्रुप स्टेज मं 40 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। इसके बाद सुपर-8 राउंड की शुरुआत होगी। फिर सेमीफाइनल और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा। आईसीसी ने प्राइज मनी का एलान करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक है, इस वजह से प्राइज मनी भी ऐतिहासिक रखा गया है। हम इसे सबसे सफल टी20 विश्व कप बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed