{"_id":"5c29bcffbdec2256a47cc562","slug":"icc-announced-the-womens-odi-and-t20i-teams-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत बनीं ICC टी20 टीम की कप्तान, इन दो खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया देश का सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरमनप्रीत बनीं ICC टी20 टीम की कप्तान, इन दो खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया देश का सम्मान
Mon, 31 Dec 2018 12:23 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
harmanpreet kaur
आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने साल 2018 के आखिरी दिन महिला वन-डे और टी-20 टीम का एलान किया है। खास बात यह है कि भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को आईसीसी टी-20 टीम का कप्तान चुना गया है। जबकि आईसीसी वनडे टीम की कप्तान न्यूजीलैंड की सूजी बैट्स हैं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धांसू ओपनर स्मृति मंधाना और पूनम यादव को भी वन-डे और टी-20 में जगह मिली है। इसके अलावा सूजी बेट्स और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने भी आईसीसी वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह बनाई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरमनप्रीत के साल 2018 में प्रदर्शन को देखते हुए टी-20 टीम की कमान सौंपी गई है। कौर की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज में खेले गए महिला टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
विज्ञापन
इस बार टी-20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर ने 160.50 के शानदार स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए। जबकि साल 2018 में खेले कुल 25 टी-20 मुकाबलों में हरमनप्रीत ने 126.20 के स्ट्राइक रेट से 663 रन बनाए। आईसीसी की मौजूदा रैंकिंग में वह तीसरे नंबर की बल्लेबाज हैं।
आईसीसी महिला वनडे टीम
स्मृति मंधाना (भारत), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) (कप्तान), डेन वैन नीकेरक (दक्षिण अफ्रीका), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) (विकेटकीपर), मैरिजने कॉप (दक्षिण अफ्रीका), डिंड्रा डॉटिन (विंडीज), सना मीर (पाकिस्तान), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), पूनम यादव (भारत)।
आईसीसी महिला टी20 टीम
स्मृति मंधाना (भारत), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) (विकेटकीपर), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत) (कप्तान), नैटली साइवर (इंग्लैंड), एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), लेघी कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया), रूमाना अहमद (बांग्लादेश), पूनम यादव (भारत)।
The International Cricket Council announced the women’s ODI and T20I teams of the year with New Zealand’s Suzie Bates named as captain of the 50-over side and Harmanpreet Kaur of India appointed captain of the 20-over side. pic.twitter.com/cdApn3iXYU
— ANI (@ANI) December 31, 2018