{"_id":"66f6e9082d3c954d5a0d2640","slug":"icc-announce-match-officials-for-women-s-t20-world-cup-gs-laxmi-and-vrinda-rathi-are-two-indians-who-get-place-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों का एलान किया, दो भारतीयों को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों का एलान किया, दो भारतीयों को मिली जगह
Fri, 27 Sep 2024 11:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:07 PM IST
सार
टूर्नामेंट का आगाज बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड मैच से तीन अक्तूबर को होगा। भारतीय टीम चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इस मैच में विलियम्स और इंग्लैंड की अन्ना हैरिस मैदानी अंपायर होंगी जबकि ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप
- फोटो : ICC
विस्तार
आईसीसी ने अगले महीने से होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों के नाम का एलान कर दिया है। इस विश्व कप के लिए सभी मैच अधिकारी महिलाएं हैं। इसमें तीन रेफरी और 10 अंपायर शामिल हैं। भारत की ओर से जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी, जबकि वृंदा राठी अंपायरिंग की भूमिका में होंगी। महिला टी20 विश्व कप का आयोजन तीन से 20 अक्तूबर तक यूएई में होगा।
विज्ञापन
शेरिडन-एजेनबैग होंगी भारत-पाकिस्तान मैच की अंपायर
टूर्नामेंट का आगाज बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड मैच से तीन अक्तूबर को होगा। भारतीय टीम चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इस मैच में विलियम्स और इंग्लैंड की अन्ना हैरिस मैदानी अंपायर होंगी जबकि ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की एलोइस शेरिडन और दक्षिण अफ्रीका की लॉरेन एजेनबैग को भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया है। वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स छह अक्तूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस अहम मैच की टीवी अंपायर होंगी।

भारत और श्रीलंका के बीच नौ अक्तूबर को खेले जाने वाले मैच के लिए न्यूजीलैंड की किम कॉटन और एजेनबैग मैदानी, जबकि इंग्लैंड की सुजैन रेडफर्न टीवी अंपायर होंगी। 13 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मैच के लिए रेडफर्न और कॉटन मैदान पर जबकि विलियम्स तीसरे अंपायर की भूमिका में होंगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल (17 अक्तूबर और 18 अक्तूबर) और फाइनल (20 अक्तूबर) के लिए अंपायर और मैच रेफरी की घोषणा बाद में की जाएगी। टी-20 विश्वकप के नौवें सत्र की मेजबानी बांग्लादेश द्वारा की जानी थी, लेकिन देश में राजनीतिक अशांति के कारण इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इस टूर्नामेंट में शिरकत करने उतरेगी। भारत ने अब तक कभी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। टीम 2020 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।