{"_id":"5c9504b7bdec2213fe5d28c4","slug":"icc-allowed-players-to-have-their-names-and-numbers-on-the-back-of-the-shirts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, ICC ने टेस्ट जर्सी पर नाम-नंबर को दी मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, ICC ने टेस्ट जर्सी पर नाम-नंबर को दी मंजूरी
Fri, 22 Mar 2019 09:22 PM IST
Mukesh Jha
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट
- फोटो : pti
विराट कोहली जल्द ही अपनी सफेद रंग की जर्सी पर 18 नंबर पहने हुए दिखाई देंगे, क्योंकि आईसीसी ने टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों को नाम और नंबर वाली जर्सी पहनने की अनुमति दे दी है। यह कदम खेल के लंबे प्रारूप को लोकप्रिय बनाने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
इंग्लिश काउंटी टीमें और ऑस्ट्रेलिया की राज्य टीमें शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में नाम और नंबर वाली जर्सी पहनकर खेलती हैं, लेकिन यह भारतीय टीम के लिए यह नया अनुभव होगा जो विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ नंबर वाली सफेद शर्ट पहने हुए खेलेगी।
विज्ञापन
आईसीसी के जीएम मैनेजर (रणनीतिक संवाद) क्लेयर फर्लोंग ने शुक्रवार को कहा, 'हां, यह एक अगस्त से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से शुरू होगा। यह टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने की व्यापक योजना का हिस्सा है।'
विज्ञापन
पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में दो विशेष जर्सी नंबर का इस्तेमाल नहीं करेगी, जिसमें सचिन तेंडुलकर की सीमित ओवर में 10 नंबर की जर्सी और शायद महेंद्र सिंह धोनी द्वारा इस्तेमाल की जाने जाने वाली सातवें नंबर की जर्सी शामिल हो। भारतीय टीम ने अनधिकृत रूप से 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है, जो तेंदुलकर पहना करते थे। पूरी संभावना है कि धोनी की जर्सी के साथ भी ऐसा ही होगा।
ऐसा लगता है कि यह फैसला पिछले हफ्ते लिया गया जिसका संकेत इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की ट्वीट से मिलता है। वॉन ने ट्वीट किया, 'यह सुनकर खुश हूं कि टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों की टी शर्ट पर नाम और नंबर होंगे। थोड़ा सा रंग भी भर दो..इन शर्ट को बच्चों के लिए दिलचस्प बनाओ ताकि वे इन्हें पहनना चाहें। टेस्ट क्रिकेट को अब ज्यादा व्यवसायिक होना होगा।'