फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc adds demerit points for david warner giving him freedom to play second test

SAvAUS: क्विंटन डी कॉक से भिड़ने वाले वॉर्नर को ICC ने दी कड़ी सजा

Wed, 07 Mar 2018 09:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
icc adds demerit points for david warner giving him freedom to play second test
Quinton de Kock and David Warner

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर को कड़ी सजा दी है। वॉर्नर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में पहले टेस्ट के चौथे दिन क्विंटन डी कॉक से भिड़ने का दोषी पाया गया है। वॉर्नर पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल दो का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा वॉर्नर के खाते में तीन 'डीमेरिट पॉइंट' भी जोड़ दिए गए हैं। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि वॉर्नर को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 22.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो कि ‘अपने आचरण से खेल को बदनाम’ करने से जुड़ा है।
विज्ञापन


बता दें कि वॉर्नर और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक रविवार को टी ब्रेक के दौरान ड्रेसिंग रूम के करीब आपस में भिड़ गए थे, जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। आईसीसी ने कहा, 'इसके साथ ही वॉर्नर के अनुशासनात्मक रेकॉर्ड में 3 डीमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्नर को मिली बड़ी राहत

icc adds demerit points for david warner giving him freedom to play second test
David Warner

वॉर्नर को हालांकि, 9 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिल गया है। इसका कारण यह है कि वॉर्नर का सितंबर 2016 में संशोधित संहिता के लागू होने के बाद यह पहला अपराध है। लेवल दो का उल्लंघन करने पर खिलाड़ी की 50 से 100 प्रतिशत तक मैच फीस काट दी जाती है तो उसे दो निलंबन अंक मिलते हैं जो 5 या 6 डीमेरिट पॉइंट के बराबर होते हैं। 

बयान के मुताबिक, 'वॉर्नर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्होंने आईसीसी मैच रेफरी जैफ क्रो के फैसले को भी स्वीकार कर लिया है। इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed