फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i will never give divorce to mohammed shami says hasin jahan

'कभी नहीं दूंगी शमी को तलाक, करती रहूंगी सही रास्ते पर लाने की कोशिश'

Wed, 28 Mar 2018 03:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
i will never give divorce to mohammed shami says hasin jahan
हसीन जहां - फोटो : ANI

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 24 मार्च को देहरादून से लौटते वक्त शमी की कार एक ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। जब उनको अस्पातल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों को उनकी आंख के पास 5 टांके लगाने पड़े। 

विज्ञापन


इस हादसे के कुछ दिन बाद उनकी पत्नी हसीन जहां उनसे मिलने अस्पातल गई थी और वहां पर भी हंगामा हो गया। हसीन ने अस्पताल से बाहर आकर मीडिया के सामने बयान दिया कि मैं उनसे मिलने पहुंची तो उन्होंने मुझसे मिलने से मना कर दिया और धमकी देते हुए कहा तुम्हें मैं अब कोर्ट में देखूंगा। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बताया कि शमी हमारी बच्ची के साथ काफी देर तक खेलते रहे और मुझे नजरअंदाज करते रहे। उनकी मां भी वहां पर थी और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो कोई बॉडी बिल्डर खड़ी हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते वक्त हसीन ने कहा कि मैं शमी को कभी तालाक नहीं दूंगी और उन्हें गलत रास्ते से सही रास्ते पर लाने की कोशिश करुंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं बीते 3 साल से उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह लगातार गंदगी कर रहा था। वह मुझसे अलग होना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed