{"_id":"5abb6b644f1c1b1c6f8b4590","slug":"i-will-never-give-divorce-to-mohammed-shami-says-hasin-jahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कभी नहीं दूंगी शमी को तलाक, करती रहूंगी सही रास्ते पर लाने की कोशिश' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'कभी नहीं दूंगी शमी को तलाक, करती रहूंगी सही रास्ते पर लाने की कोशिश'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
हसीन जहां
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 24 मार्च को देहरादून से लौटते वक्त शमी की कार एक ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। जब उनको अस्पातल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों को उनकी आंख के पास 5 टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन
इस हादसे के कुछ दिन बाद उनकी पत्नी हसीन जहां उनसे मिलने अस्पातल गई थी और वहां पर भी हंगामा हो गया। हसीन ने अस्पताल से बाहर आकर मीडिया के सामने बयान दिया कि मैं उनसे मिलने पहुंची तो उन्होंने मुझसे मिलने से मना कर दिया और धमकी देते हुए कहा तुम्हें मैं अब कोर्ट में देखूंगा।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बताया कि शमी हमारी बच्ची के साथ काफी देर तक खेलते रहे और मुझे नजरअंदाज करते रहे। उनकी मां भी वहां पर थी और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो कोई बॉडी बिल्डर खड़ी हों।
विज्ञापन
इस बीच एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते वक्त हसीन ने कहा कि मैं शमी को कभी तालाक नहीं दूंगी और उन्हें गलत रास्ते से सही रास्ते पर लाने की कोशिश करुंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं बीते 3 साल से उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह लगातार गंदगी कर रहा था। वह मुझसे अलग होना चाहता है।