{"_id":"d85c4f32-8729-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"i-will-be-back-says-sehwag-after-test-snub","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अपने गेम पर भरोसा है, जल्द करूंगा वापसी' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'अपने गेम पर भरोसा है, जल्द करूंगा वापसी'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 07 Mar 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर किए गए ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्हें अपने गेम पर पूरा भरोसा है और वह जल्द वापसी करेंगे।
विज्ञापन
अपने ट्विटर पेज पर सहवाग ने लिखा, ‘टीम में वापसी के लिए मैं कठिन मेहनत जारी रखूंगा। मुझे अपने गेम पर भरोसा है और पूरा विश्वास है कि मैं वापसी करने में सफल रहूंगा।’
विज्ञापन
सहवाग ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम इंडिया को सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए शुभकामना देते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया को हमारी बहुत-बहुत शुभकामना।’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने कहा कि सहवाग को बाहर करने की बात सुनकर काफी दुख हुआ क्योंकि वह मेरे चार सबसे इंटरटेनिंग खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि सहवाग के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया को खुश होना चाहिए। उनके बारे में कभी कोई अनुमान लगाना बेहद मुश्किल काम है। क्या पता वह अगले ही मैच में एक बार फिर 300 का स्कोर बना जाते।