{"_id":"574854754f1c1b2f076910ee","slug":"i-see-every-day-as-a-new-day-kohli-on-his-dream-run","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'रन मशीन' कोहली ने खोला राज, जाने किससे मिलती है प्रेरणा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'रन मशीन' कोहली ने खोला राज, जाने किससे मिलती है प्रेरणा!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट वर्ल्ड में इस समय सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली की बात हो रही है। उन्होंने शानदार चल रहे अपने करियर को लेकर राज खोला कि किससे मिलती है उनको प्रेरणा।
विज्ञापन
गजब के फॉर्म में चल रहे भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख ही उनकी प्रेरणा है। उन्होंने कहा, "हर दिन नया होता है, मैं हमेशा से यह मानता आया हूं कि हर मैच में प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश है। कड़ी मेहनत और अनुशासन का कोई विकल्प नहीं है।"
विज्ञापन
कोहली टी-20 विश्व कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आईपीएल में उनके प्रदर्शन में और भी निखार आ गया है। आईपीएल-9 में वह अब तक चार शतक सहित 900 से ऊपर रन बनाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वह इस सत्र में एक हजार रन बनाने के रिकॉर्ड से महज 81 रन दूर हैं और अब उनके पास इस मुकाम को हासिल करने के लिए एक मैच (फाइनल) ही बचा है।
विज्ञापन
लगातार अच्छे प्रदर्शन के बारे में पूछने पर नई 'रन मशीन' कोहली ने कहा, "मैं भी उसी दौर से गुजरा हूं जिससे हर नया क्रिकेटर गुजरता है। आप टीम में अपनी जगह को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं और गलतियां करते हैं। आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन मैदान के भीतर और बाहर नियंत्रण नहीं रख पाते।" उन्होंने कहा, "समय के साथ आप सुधार करते हैं और फिर लय हासिल कर लेते हैं।"
IPL के बाद एक चैरिटी डिनर का आयोजन करेंगे कोहली
virat kohli
- फोटो : pti
आईपीएल के तुरंत बाद वह स्माइल फाउंडेशन के साथ एक चैरिटी डिनर की मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा, "वंचित बच्चों के लिए कुछ करना उनकी जिम्मेदारी है। मैं एक साधारण परिवार से आया हूं और चैरिटी का महत्व समझता हूं। मैं लंबे समय से ऐसा कुछ करना चाहता था और यही वजह थी कि मैं इससे जुड़ा।"