फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I'll buy a lemonade for Virat Kohli: Nathan Lyon

कोहली को दरियादिली दिखा रहे लॉयन, कहा- पिलाऊंगा नींबू पानी

Fri, 14 Apr 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Submitted By: मोहित
amarujala.com- Submitted By: मोहित Updated Fri, 14 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
I'll buy a lemonade for Virat Kohli: Nathan Lyon

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इस सीरीज के बाद कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ उनके रिश्ते खराब हुए हैं और वह कभी उन्हें अपना दोस्त नहीं मानेंगे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नॉथन लायन ने कहा है कि वह कोहली के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


लॉयन ने कहा कि 'कोहली काफी भावुक किस्म के हैं, साथ ही वे  एक उच्च कोटि के खिलाड़ी भी हैं। मैं जानता हूं वह मुझे क्रिसमस कार्ड नहीं देंगे लेकिन मैं उन्हें नींबू पानी जरूर पिलाना चाहूंगा।'
विज्ञापन


दरअसल मेहमान टीम के साथ डीआरएस नियम को लेकर काफी विवाद हुआ था। प्रेस कॉन्फ्रेस में दोनों टीमों के कप्तानों की तरफ से शब्दों की लड़ाई भी देखने को मिली थी जिसके बाद धर्मशाला में चौथे टेस्ट मैच की जीत के बाद और लगातार सातवीं लगातार टेस्ट सीरीज के बाद कोहली ने कहा था कि कुछ खिलाड़ियों के साथ उनके रिश्ते हमेशा के लिए खराब हुए हैं। हालांकि उन्होंने इसके बाद ट्वीट कर कहा कि सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए उन्होंने यह बयान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रांची टेस्ट में कोहली को कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद वह धर्मशाला में नहीं खेल सके थे। वहीं आईपीएल में वह रॉयल चेलेंजर बंगलूरू के लिए शुरुआती तीन मैच में शामिल नहीं हो सके लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed