{"_id":"e8ab42ec-751f-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"i-have-not-lost-hope-says-wasim-jaffer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाफर ने तोड़ी चुप्पी, उड़ेला दिल का दर्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जाफर ने तोड़ी चुप्पी, उड़ेला दिल का दर्द
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरानी ट्रॉफी में रणजी चैंपियन मुंबई की ओर से शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किए जाने से निराश ओपनर वसीम जाफर ने कहा है कि टीम इंडिया में नहीं चुने जाना उनके लिए कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
जाफर ने कहा, ‘मुझे भारतीय टीम में नहीं चुने जाने की खबर ईरानी ट्रॉफी के दौरान चायकाल में मिली। उस समय मैं दूसरी पारी में 74 रन पर खेल रहा था। मैं इस फैसले को लेकर कुछ नहीं कर सकता था इसलिए मैं इस बारे में बिना कुछ सोचे मैदान पर गया और अपना शतक पूरा किया। मुझे टीम में न चुने जाने की आदत सी हो गई है। हालांकि हर कोई यह बात कर रहा था कि मुझे टीम में चुन लिया जाएगा लेकिन मैं जानता था कि यह सब सोचकर मैं अपना ध्यान नहीं भटका सकता। मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था और मैंने यही किया।’
विज्ञापन