{"_id":"237de8c6-73a3-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-disappointed-not-come-in-squad-says-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम में नहीं चुने जाने पर निराश हूं: रैना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम में नहीं चुने जाने पर निराश हूं: रैना
मुंबई/खेल डेस्क
Updated Sun, 10 Feb 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना को भी भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर गहरी निराशा हुई है। ईरानी ट्रॉफी मैच की पहली पारी में रैना ने रणजी चैंपियन मुंबई के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए शानदार 134 और दूसरी पारी में 71 रन बनाए थे। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि टेस्ट टीम में वह फिर से जगह बना लेंगे लेकिन चयनकर्ताओं ने रैना के इस प्रदर्शन को कोई तरजीह नहीं दी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रैना ने ट्विटर पर लिखा, ‘पहले दो टेस्ट के लिए नजरअंदाज होने पर मैं वाकई निराश हूं। मैं नहीं जानता कि कमी कहां रह गई लेकिन मैं निराशा को खुद पर हावी नहीं होने दूंगा बल्कि इससे मुझे आगे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।’ रैना इंग्लैंड के खिलाफ ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने थे।
विज्ञापन