फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers beat Mumbai Indians by 85 runs

SRH के आगे MI की नहीं चली, बुरी तरह से हारे

Tue, 10 May 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers beat Mumbai Indians by 85 runs
- फोटो : pti

आईपीएल के 37 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाने में सफल रही। टीम के दोनों ओपनर शिखर धवन और कप्तान डेविड वॉर्नर के बीच 85 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 16 वें ओवर में 92 रन पर समाप्त हुई। सनराइजर्स ने 85 रन से मैच जीता।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने आते ही बल्ले से तूफान ला लिया। धवन (नाबाद 82, 57 गेंद) और वॉर्नर (48) ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के हर गेंदबाज को धुना। 10 वें ओवर में हरभजन की फिरकी का जादू चला और फिफ्टी लगाने से 2 रन से रह गए। वॉर्नर ने एक छक्का और 7 चौके लगाए।
विज्ञापन


अगले ओवर में हरभजन ने फिर एक विकेट झटका। केन विलयिसमसन 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। 14 वें ओवर में टीम के 100 रन पूरे हुए। 15 वें ओवर में युवराज सिंह ने पहले चौका फिर छक्का लगाया। आईपीएल में युवी का यह पहला मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ओवर में धवन ने अपना पचासा पूरा किया। धवन और युवी ने डेथ ओवरों में सनराइजर्स के गेंदबाजों पर धुनाई करनी शुरू की। कभी युवी तो कभी धवन दोनो ने बल्‍ले से आक्रामकता दिखाई। 19 वें ओवर में धवन ने आखिरी दो गेंदों में छक्का और चौका जड़ा। आखिर ओवर में 7 रन ही आए। इस ओवर में युवी (39) हिडविकेट हुए। टीम की ओर से कुल 4 छक्के और 19 चौके लगे। 

मुंबई इंडियंस की शर्मनाक बल्लेबाजी

Sunrisers beat Mumbai Indians by 85 runs

जवाब में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी सनराइजर्स गेंदबाज के आगे फेल रही। ‌पहले ओवर में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पार्थिव पटेल को आउट किया। अगले ओवर में आशीष नेहरा ने कप्तान रोहित शर्मा को 5 रन पर चलता किया। तीसरा ओवर हालांकि मुंबई के लिए नई आशा लेकर आया। इस ओवर में 11 रन आए। लेकिन चौथे ओवर में नेहरा ने हालांकि एक छक्का तो लुटाया लेकिन दो विकेट झटटकर ‌मुंबई की आशाओं को तगड़ा झटका दे दिया। पहले अंबाती रायडू निपटे फिर जोस बटलर 2 रन पर आउट हो गए।

पांचवें ओवर में बरिंदर सरां ने क्रुनल पांड्या (17) को दूसरी गेंद पर आउट किया। इस वक्त हार के लगभग कगार पर खड़ा मुंबई ने 5 वें ओवर में महज 30 रन पर 5 विकेट खो दिए। हार्दिक पांड्या 7 रन, कीरोन पोलार्ड 11 रन और टिम साउदी 3 रन पर आउट हुए। 58 पर मुंबई ने अपने 8 विकेट गंवाए। 79 पर मुंबई ने एक और विकेट गंवाया। टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हरभजन सिंह (21) रहे। मुंबई की पूरी टीम 92 रन पर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed