फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How IPL Franchises BCCI Make Money Full Revenue Sources breakdown IPL revenue model explained

IPL 2025: आईपीएल फ्रेंचाइजी की कहां से होती है कमाई?  टीम मालिकों और बीसीसीआई को किस तरह होता है फायदा; जानें

Sun, 11 May 2025 01:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 May 2025 01:39 PM IST
सार

लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एक आईपीएल ट्रॉफी के लिए फ्रेंचाइजी इतने रुपये कैसे खर्च कर लेती हैं? 20 करोड़ रुपये की ट्रॉफी के लिए 27 करोड़ रुपये एक खिलाड़ी को कैसे देते हैं? आइए तो आपको बताते हैं कि आईपीएल में कमाई का फंडा क्या है...

विज्ञापन
How IPL Franchises BCCI Make Money Full Revenue Sources breakdown IPL revenue model explained
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
loader

विस्तार

दुनिया के सबसे चर्चित और लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल को लेकर सभी क्रिकेट प्रेमियों में दिलचस्पी रहती है। आईपीएल में जमकर पैसों की बारिश होती है और खिलाड़ियों को अपनी टीम में लेने के लिए फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि फ्रेंचाइजी अगर इतना खर्च करती हैं तो उनकी कमाई कहां से होती होगी। आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल का बिजनेस मॉडल किस तरह चलता है और कैसे बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी को आईपीएल से करोड़ों रुपये का मुनाफा होता है। 
विज्ञापन

नीलामी में खर्च होते हैं करोड़ों रुपये 
आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में सभी 10 टीमों के पास पिछली बार की तुलना में 20 करोड़ रुपये से अधिक का पर्स उपलब्ध था। सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल 120 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध था। 2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर 2025 तक हर बार नीलामी में टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया है। प्रत्येक सत्र में देखा गया है कि कोई एक खिलाड़ी सबसे ज्यादा कीमत पर बिकता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ था और पिछले सभी रिकॉर्ड ऋषभ पंत ने तोड़े थे जिन्हें लखऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों को हर साल देने होती है फीस 
कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एक आईपीएल ट्रॉफी के लिए फ्रेंचाइजी इतने रुपये कैसे खर्च कर लेती हैं? 20 करोड़ रुपये की ट्रॉफी के लिए 27 करोड़ रुपये एक खिलाड़ी को कैसे देते हैं? हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो फीस के तौर पर सभी फ्रेंचाइजी हर साल करीब 560-700 करोड़ रुपये देती हैं। आइए तो आपको बताते हैं कि आईपीएल में कमाई का फंडा क्या है और किस तरह इससे आय होती है। आईपीएल में होने वाली कमाई का मुख्य सोर्स प्रसारण अधिकार है। 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 'टेस्ट क्रिकेट को कोहली की जरूरत है', ब्रायन लारा ने की विराट से संन्यास नहीं लेने की अपील
विज्ञापन

कई तरीकों से होती है कमाई 
बीसीसीआई ने पांच साल के प्रसारण अधिकार करीब 48000 करोड़ रुपये में बेचे थे जो सालाना 9600 करोड़ रुपये होते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से 60 प्रतिशत यानी 5760 करोड़ रुपये जाता है बीसीसीआई के पास। बचे 40 प्रतिशत यानी 3840 करोड़ रुपये आईपीएल टीमों में बांटे जाते हैं। इसका मतलब है कि हर टीम को 300-400 करोड़ रुपये तो इससे ही मिल जाते हैं जो इनकी 70 प्रतिशत आय होती है। इसके बाद टिकट से मिलने वाली आय से 20-30 करोड़ रुपये आते हैं। शेष आय प्रायोजक और मर्चेंडाइज सेल्स से होती है जो करीब 150-200 करोड़ के बीच होती है। बीसीसीआई की आय की बात करें तो बोर्ड ने 2024 वित्तीय वर्ष में कुल 20686 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed