फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच भी टाई, सुपर ओवर भी टाई, जानिए तो फिर कैसे वर्ल्ड कप फाइनल जीत गया इंग्लैंड

Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
How England won their maiden world cup title despite tied Super Over
इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

44 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा फाइनल हुआ होगा जैसा की लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच खेला गया फाइनल सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर के रोमांच के बाद मैच एक बार फिर टाई हो गया। सुपर ओवर में मैच टाई होने के बावजूद भी इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया। आइए जानते हैं कैसे?



How England won their maiden world cup title despite tied Super Over
Kane Willamson-Ross Taylor - फोटो : social Media

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड भी निर्धारित 50 ओवर्स में इतने ही रन बना पाया। सुपरओवर में मैच जाने के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 16 रन का लक्ष्य रखा था।

How England won their maiden world cup title despite tied Super Over
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने आठ और जोस बटलर ने सात रन बनाए। सुपर ओवर के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान मार्टिन गुप्टिल ने एक रन बनाया, जबकि जेम्स नीशम ने 13 रन निकले। एक रन वाइड का मिला। इस तरह एक बार फिर मैच टाई हो गया, जिसके बाद इंग्लैंड को मैच में ज्यादा चौके लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How England won their maiden world cup title despite tied Super Over
जेसन रॉय, बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुपर ओवर टाई रहता है तो खिताब का फैसला ज्यादा बाउंड्री के आधार पर होता है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी पारी के दौरान 17 जबकि इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी में 24 चौके लगाए। मतलब न्यूजीलैंड से सात चौके अधिक। इसलिए इंग्लैंड को मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने के चलते चैंपियन करार दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed