फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hotstar will telecast all matches played in Australia in india deal final for seven years

CA and Hotstar Deal: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सभी मैचों का प्रसारण करेगा हॉटस्टार, सात साल के लिए हुआ करार

Sun, 24 Jul 2022 04:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 04:03 PM IST
सार

अगले सात साल तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सभी मैचों को भारत में प्रसारित करने का अधिकार हॉटस्टार के पास है। इससे पहले यह अधिकार सोनी के पास था। 
 

विज्ञापन
Hotstar will telecast all matches played in Australia in india deal final for seven years
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सभी मैचों को भारत में प्रसारित करने का अधिकार अगले सात साल के लिए हॉटस्टार को मिल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद इसकी जानकारी दी है। अब 2023 से लेकर 2029 तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सभी मैचों को भारत में हॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है। सात साल के इस करार में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की बिग बैश लीग भी शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रसारण भी हॉटस्टार एप पर होगा। 
विज्ञापन


हॉटस्टार से पहले ये अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ सीईओ निक हॉकले ने इस करार को लेकर कहा, "हमें सीजन 2023-24 से डिजनी स्टार के साथ इस नए करार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। डिजनी स्टार भारत में खेल का पर्याय है और हम हर गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले क्रिकेट के प्रसारण को लेकर उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।" 
विज्ञापन

क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है भारत
भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है। यहां क्रिकेट फैंस की संख्या सबसे ज्यादा है और बड़ी संख्या में फैंस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी जानते हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा बिग बैश लीग और घरेलू क्रिकेट के मैच भी भारत में देखे जाते हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने हॉटस्टार के साथ करार करने के बाद खुशी जताई है। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "अधिकारों में हमारी महत्वपूर्ण रुचि थी और हम अपने मौजूदा अधिकार धारक सोनी के प्रति बहुत आभारी हैं जो इस पूरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सभी मैचों का प्रसारण करेंगे।"

डिजनी स्टार ने हाल ही में 2023-27 तक इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी प्रसारण अधिकार भी जीते थे। हालांकि, आईपीएल के डिजिटल प्रसारण के अधिकार अब वायकॉम 18 ग्रुप के पास हैं। पहले ये अधिकार भी हॉटस्टार के पास थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed