{"_id":"a0ded620-b356-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"hope-to-continue-winning-run-unmukt-chand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदकिस्मती से हारे करीबी मुकाबले: उन्मुक्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बदकिस्मती से हारे करीबी मुकाबले: उन्मुक्त
रायपुर/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
लगातार दो जीत से उत्साहित दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद का मानना है कि उनकी टीम को यह लय बरकरार रखनी होगी।
विज्ञापन
उन्मुक्त ने कहा, "टी-20 मैचों में टीम की लय सबसे अहम होती है। शुरुआती मैचों में हम वह लय हासिल नहीं कर सके, लेकिन लगातार दो जीत से हम जीत की राह पर लौट आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई मौकों पर टीम बदकिस्मत रही और करीबी मुकाबले हार गई।"
बकौल उन्मुक्त, "हमारा आत्मविश्वास शुरू से ही बढ़ा हुआ था लेकिन हम अच्छी फिनिशिंग नहीं दे पाए और कुछ करीबी मुकाबले हार गए। रायपुर हमारे लिए अच्छा रहा है और हम इस लय को आगे भी कायम रखेंगे। मैं अंत तक वार्नर के साथ टिके रहना चाहता था। हमारी रणनीति स्ट्राइक रोटेट करते रहने की थी।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने बुधवार रात को गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को सात विकेट से हरा दिया था। कोलकाता ने सात विकेट पर 136 रन बनाए थे। जवाब दिल्ली ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। उन्मुक्त ने 37 रन जबकि डेविड वार्नर ने नाबाद 66 रन का योगदान दिया था।
विज्ञापन