{"_id":"325664cc-71f5-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"hope-australia-play-two-spinners-against-india-says-nathan-lyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों की चाल चलेंगे कंगारू, 'स्पिन' जाल फैलाने की तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेजों की चाल चलेंगे कंगारू, 'स्पिन' जाल फैलाने की तैयारी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को उसी के मैदान पर मात देने के लिए ऑस्ट्रेलिया अंतिम ग्यारह में दो स्पिनरों को शामिल करने की रणनीति अपना सकता है। भारत पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने कहा, 'हमें टीम इंडिया के खिलाफ दो स्पिनरों के साथ उतरना चाहिए।'
विज्ञापन
गुरुवार को भारत पहुंचने के बाद लियोन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को टीम इंडिया को उसी की जमीं पर हराने के लिए अंतिम ग्यारह में दो स्पिनरों को उतारने की रणनीति फायदेमंद साबित हो सकती है। लियोन और सात अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सीरीज के लिए गुरुवार रात भारत पहुंचे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा, ‘हमारे लिए बिल्कुल अलग परिस्थितियों में खेलना बड़ी चुनौती होगी। हमने देखा कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में चार स्पिनरों को उतारा था इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी दो स्पिनरों का होना जरूरी है।’ लियोन ने कहा कि उन्होंने भारत में इंग्लैंड के स्पिनरों का खेल देखा था और उन्हें उम्मीद है कि वह इंग्लिश खिलाड़ियों के खेलने के तरीके और उनकी रणनीतियों से कुछ सीख पाएंगे।
विज्ञापन
बकौल लियोन, ‘मैंने मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान के खेल को देखा है। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। मैंने स्वान के खेल को खासतौर पर देखा है और मैं भी सीरीज में उन सभी तरीकों को लागू करने का पूरा प्रयास करूंगा।’ उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 22 फरवरी से शुरू होगी।