{"_id":"6309b4b2b40402558850f5e0","slug":"hong-kong-players-dance-on-kala-chasma-song-before-asia-cup-match-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kala Chasma Dance: भारतीय टीम के नक्शे कदम पर हॉन्ग कॉन्ग, मैच से पहले खिलाड़ियों का मजेदार डांस, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kala Chasma Dance: भारतीय टीम के नक्शे कदम पर हॉन्ग कॉन्ग, मैच से पहले खिलाड़ियों का मजेदार डांस, देखें वीडियो
Sat, 27 Aug 2022 11:37 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:37 AM IST
सार
एशिया कप के मुख्य दौर में जगह बनाने के बाद हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों ने काला चश्मा गाने पर डांस किया है। इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी भी इसी गाने पर डांस कर चुके हैं।
विज्ञापन
काला चश्मा गाने पर डांस करते हॉन्ग कॉन्ग (बाएं) और भारतीय (दाएं) खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉन्ग कॉन्ग ने एशिया कप 2022 के क्वालीफायर राउंड में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते और मुख्य दौर में जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट के मुख्य दौर की शुरुआत आज से ही हो रही है। हॉन्ग कॉन्ग के भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। मुख्य दौर में इस टीम के लिए एक मैच जीतना भी मुश्किल होगा, लेकिन भारत-पाकिस्तान के साथ खेलना ही। इन खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जगह बनाने के बाद हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों ने शानदार डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने काला चश्मा गाने पर डांस किया था। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। अब हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों ने भी टीम इंडिया की नकल करते हुए इसी गाने पर डांस किया है। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों के स्टेप भी कॉपी कर लिए हैं।
विज्ञापन
भारत के ईशान किशन ने पहले जमीन में बैठकर डांस किया था और बाद में सभी को डांस का नया स्टेप सिखाया था। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी भी उन्हीं के अंदाज में डांस करते दिखे। पहले एक खिलाड़ी जमीन पर बैठकर डांस करता रहा। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी ने किशन का दूसरा स्टेप किया। हालांकि, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों की नकल भी सही से नहीं कर पाए।
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी एजाज खान ने इस डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कम से कम हम क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने भी यह स्वीकार किया है कि टीम के खिलाड़ियों को डांस करना नहीं आता है। हॉन्ग कॉन्ग की टीम में कई खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। इसी वजह से टीम के खिलाड़ियों को हिंदी भाषा आती है और बॉलीवुड फिल्मों में भी उनकी रुचि रहती है।
हॉन्ग कॉन्ग का पहला मैच भारत से
हॉन्ग कॉन्ग की टीम का पहला मुकाबला 31 अगस्त को टीम इंडिया के साथ होगा। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग के लिए जीत हासिल करना मुश्किल होगा, लेकिन भारत के खिलाफ यह टीम बहुत कुछ सीखकर जाएगी। वहीं, दूसरे मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग का सामना दो सितंबर को पाकिस्तान के साथ है। यहां भी इस टीम के लिए जीत मुश्किल होगी। अगर यह टीम उलटफेर करते हुए कोई मैच जीत पाती है तो सुपर चार में जगह बनाएगी।

View this post on Instagram