फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Highest total in Ahmedabad in IPL list of Highest score on team captaincy debut in IPL PBKS vs GT IPL 2025

GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने बनाया अहमदाबाद में सर्वोच्च स्कोर, इस विशेष सूची में शामिल हुए कप्तान श्रेयस

Tue, 25 Mar 2025 10:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Mar 2025 10:00 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर इस सत्र में पंजाब की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने इस टीम के कप्तान अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 244 रनों का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन
Highest total in Ahmedabad in IPL list of Highest score on team captaincy debut in IPL PBKS vs GT IPL 2025
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI

विस्तार

कप्तान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की शानदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल का अहमदाबाद में सर्वोच्च स्कोर बनाया है। श्रेयस ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और 42 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। उनका साथ अंत में शशांक ने भी बखूबी निभाया जिन्होंने 16 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों के दम पर नाबाद 44 रन बनाए। 
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह आईपीएल में अहमदाबाद में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। पंजाब ने इस मामले में गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 233 रन बनाए थे। अहमदाबाद में आईपीएल में चार में से तीन शीर्ष स्कोर बनाने का रिकॉर्ड घरेलू टीम गुजरात के नाम है। गुजरात ने तीन बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 225 से अधिक का स्कोर बनाया है। 

ये भी पढ़ें: Priyansh Arya: दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने एक ओवर में लगाए थे छह छक्के, अब आईपीएल में किया डेब्यू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ने बनाया अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब को प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया था। इसके बाद अपना पहला मैच खेलने वाले प्रियांश आर्या ने कुछ शानदार शॉट खेले। दूसरे विकेट के लिए श्रेयस और प्रियांश के बीच 21 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी हुई। श्रेयस और प्रियांश के अलावा शशांक ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे पंजाब विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। पंजाब का यह आईपीएल में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। पिछले सत्र में पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाया था जो उसका इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन

श्रेयस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
श्रेयस अय्यर इस सत्र में पंजाब की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने इस टीम के कप्तान अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह किसी भी टीम के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे मामले में शीर्ष पर संजू सैमसन हैं। उन्होंने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने 2021 में पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान अपने पहले मैच में 99* रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed