फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Here is full schedule of ICC Cricket World Cup 2019, India will play first match on 5 June

क्रिकेट विश्वकप 2019 का शेड्यूल जारी, यहां देखिए टीम इंडिया के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
Here is full schedule of ICC Cricket World Cup 2019, India will play first match on 5 June
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 45 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 10 टीमें एक ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 30 मई को होगी। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच द ओवल मैदान में खिलाफ खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 
1 जून को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और क्वॉलिफायर चैंपियन अफगानिस्तान के खिलाफ ब्रिस्टल में मुकाबला होगा। 2 बार की विश्वविजेता रह चुकी टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। 14 जुलाई तक चलने वाले इस महा मुकाबले में टीम इंडिया समेत 10 और टीमें हिस्सा लेंगी। भारत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में 16 जून को मैच खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है

Here is full schedule of ICC Cricket World Cup 2019, India will play first match on 5 June
  • 5 जून, 2019: दक्षिण अफ्रीका (साउथेम्प्टन) 
  • 9 जून, 2019: ऑस्ट्रेलिया (ओवल) 
  • 13 जून, 2019: न्यूजीलैंड (नॉटिंघम) 
  • 16 जून, 2019: पाकिस्तान (मैनचेस्टर) 
  • 22 जून, 2019: अफगानिस्तान (साउथेम्प्टन) 
  • 27 जून, 2019: वेस्ट इंडीज (मैनचेस्टर) 
  • 30 जून, 2019: इंग्लैंड (बर्मिंघम) 
  • 2 जुलाई, 2019: बांग्लादेश (बर्मिंघम) 
  • 6 जुलाई, 2019: श्रीलंका (लीड्स) 
  • 9 जुलाई, 2019: पहला सेमीफाइनल (ओल्ड ट्रैर्फड) 
  • 11 जुलाई, 2019: दूसरा सेमीफाइनल (एजबेस्टन) 
  • 14 जुलाई, 2019: फाइनल (लॉर्ड्स) 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed