{"_id":"b7dd0924-3236-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"herath-the-star-in-sls-crushing-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया, 1-0 की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया, 1-0 की बढ़त
गाले/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगना हेरात 43 रन पर छह विकेट और दिमुथ करूणारत्ने के नाबाद अर्द्धशतक (60) के दम पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट के तीसरे दिन 10 विकेट से मात देकर शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में महज 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान श्रीलंकाई टीम ने बेहद आसानी से बिना कोई विकेट खोए इसे हासिल कर मेहमान टीम को 10 विकेट से मात दे दी। इसी के साथ श्रीलंका अब न्यूजीलैंड के खिलाफ् दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।
विज्ञापन
पहले टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी को कल के 35 पर एक विकेट से आगे खेलते हुए आगे बढ़ाया लेकिन श्रीलंका के खतरनाकर गेंदबाज हेरात के सामने मेहमान टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में अपने सभी विकेट गंवा कर महज 118 का स्कोर बना सकी।
विज्ञापन
इसके बाद अपनी दूसरी पारी में 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की ओर से ओपनर तरंगा परनविताना ने नाबाद 31 रन और करूणारत्ने ने नाबाद 60 रन की अहम पारी खेलकर महत तीन दिन में ही जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन