फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hearing on petition of RCB marketing head in Bengaluru stampede case completed decision will come on Thursday

Stampede: बंगलूरू भगदड़ मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड की याचिका पर सुनवाई पूरी, गुरुवार को आएगा फैसला

Wed, 11 Jun 2025 05:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पूरी हो गई हैं। अब अदालत ने गुरुवार यानी 12 जून दोपहर ढाई बजे तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है। चार जून को बंगलूरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से  11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Hearing on petition of RCB marketing head in Bengaluru stampede case completed decision will come on Thursday
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की याचिका पर सुनवाई की। उन्हें भगदड़ के कथित मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने इस आधार पर अंतरिम राहत की मांग की थी कि उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। बुधवार को दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पूरी हो गई हैं। अब अदालत ने गुरुवार यानी 12 जून दोपहर ढाई बजे तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि, चार जून को बंगलूरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने  से 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विपणन प्रमुख निखिल सोसले को किसी प्रकार की अंतरिम राहत देने से मंगलवार को इनकार किया था। अदालत ने सोसले की याचिका पर अपना आदेश 11 जून तक सुरक्षित रखा था। अब खबर आई है कि इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने 12 जून दोपहर ढाई बजे तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है। सोसले को केंद्रीय अपराध शाखा ने छह जून को गिरफ्तार किया था। सोसले ने अपनी याचिका में छह जून को सुबह उन्हें गिरफ्तार किए जाने की वैधता पर सवाल उठाया था और आरोप लगाया था कि पुलिस की कार्रवाई राजनीतिक निर्देशों से प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछे कुछ गंभीर सवाल
कार्यवाहक चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव और जस्टिस सीएम जोशी की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को इस त्रासदी के मद्देनजर स्वत: संज्ञान रिट याचिका पर ये सवाल उठाए हैं। मामले की सुनवाई करते हुए पीठ ने इस पैमाने के खेल आयोजनों और सार्वजनिक समारोहों के लिए 50,000 से अधिक लोगों की भीड़ को प्रबंधित करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों का इस्तीफा
वहीं, इससे पहले बंगलूरू भगदड़ के बाद विवादों में घिरे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से बड़ी जानकारी आई थी। जानकारी के मुताबिक, ए. शंकर और ईएस जयराम ने केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली।

कोहली भी मामले में फंसते नजर आए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी बंगलूरू भगदड़ मामले में फंसते दिखाई पड़े। सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम वेंकटेश ने कोहली को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरसीबी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। यह इस फ्रेंचाइजी का पहला आईपीएल खिताब था जिसके बाद बंगलूरू में जश्न मनाने का फैसला किया गया था।

कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की राशि
बंगलूरू भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने मुआवजे की राशि को बढ़ाने का एलान किया था। कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपया मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की। पहले यह रकम 10 लाख थी। वहीं आरसीबी भी इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed