फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   head coach Gautam Gambhir give batting tips to sanju samson in Training season ahead of Sri lanka series

IND vs SL: संजू सैमसन के साथ बल्लेबाजी को लेकर चर्चा करते दिखे गंभीर, शिवम दुबे के साथ भी बिताया समय

Wed, 24 Jul 2024 08:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Jul 2024 08:52 AM IST
सार

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुख्य कोच बनने वाले गंभीर ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम का नेतृत्व किया और अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हलका अभ्यास किया जिसमें क्षेत्ररक्षण अभ्यास, दौड़ने और गेंद को पकड़ने का अभ्यास शामिल था।

विज्ञापन
head coach Gautam Gambhir give batting tips to sanju samson in Training season ahead of Sri lanka series
भारतीय टीम - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका पहुंचने के एक दिन बाद अपनी जिम्मेदारी निभाना शुरू कर दी। गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। भारत को 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। भारतीय टीम टी20 में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि वनडे में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। 
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुख्य कोच बनने वाले गंभीर ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम का नेतृत्व किया और अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हलका अभ्यास किया जिसमें क्षेत्ररक्षण अभ्यास, दौड़ने और गेंद को पकड़ने का अभ्यास शामिल था। इस दौरान टीम के खिलाड़ी टी 20 अंतरराष्ट्रीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बातचीत करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर ने सैमसन के साथ बिताया समय
गंभीर ने बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे संजू सैमसन के साथ बातचीत करने के बाद मैदान पर हरफनमौला शिवम दुबे के साथ समय बिताया। गंभीर ने सैमसन को बल्लेबाजी के कुछ टिप्स भी दिए। मालूम हो कि सैमसन टी20 विश्व कप की 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 
विज्ञापन

नायर-डसकाटे भी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा
भारत के पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड के बल्लेबाज रेयान टेन डसकाटे श्रीलंका दौरे के लिए गंभीर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। इन तीनों ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2024 खिताब दिलाने के लिए सहयोग किया था। द्रविड़ के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप टीम के साथ बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त, बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से जुड़े साईराज बहुतुले इस दौरे में अंतरिम गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed