भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने राम मंदिर निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। एक ओर जहां प्रशंसक उनके इस कदम को सौहार्द का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनकी हत्या करने तक की धमकी दे डाली है। हसीन जहां का कहना है कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत खुद आरोपियों की ओछी मानसिकता का सबूत है। लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा- राम मंदिर से चिढ़ना या हिंसा फैलाना समाज के खिलाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसीन जहां ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश में हम रहते हैं, उसका नाम हिंदुस्तान है, यानी हिंदू का स्थान। यहां फिर मंदिर बनना लाजमी है। इस बात से चिढ़ना या हिंसा फैलना ये चीजें गैरकानूनी हैं और हमारे समाज के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग हर त्योहार पर एक दूसरे को बधाई देते हैं। राम मंदिर की स्थापना, यह एक शुभ काम था। ये आस्था और हमारी संस्कृति से जुड़ी बातें थी। हमारे दोस्त इसकी खुशी मना रहे थे, तो मैंने भी बधाई दी। मगर इस बात को लेकर कुछ कट्टरपंथियों ने मुझे धमकी दी। ऐसा करने वाले लोग मुसलमान नहीं हैं। ये लोग असामाजिक लोग हैं।
पांच अगस्त को हसीन जहां ने सोशल मीडिया के जरिए देश को राम मंदिर के भूमि पूजन की बधाई दी थी। इसके बाद से ही वह लगातार अपने आलोचकों के निशाने पर हैं। इस बात से परेशान हसीन जहां ने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
उन्होंने पांच अगस्त को देश के समस्त हिंदू समाज को मुबारकबाद दी। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, क्योंकि हिंदू समाज भी हम मुस्लिम समाज के त्योहारों पर हमें बधाई देता है, लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर गालियां, जान से मारने व रेप तक करने की धमकियां दी हैं।
A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on