फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hashim Amla Quits As Cricket South Africa Test Captain

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ हाशिम अमला ने दिया कप्तानी से इस्तीफा

Thu, 07 Jan 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Jan 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Hashim Amla Quits As Cricket South Africa Test Captain

जिस बेहतरीन बल्लेबाजी ने हाशिम अमला को डेढ़ साल पहले दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया था अब उसी बल्लेबाजी के कारण उन्हें कप्तानी पद से इस्पीफा देना पड़ गया। अमला ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच के बाद कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। 2014 में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट सीरीज के बीच में ही तुरंत प्रभाव से कप्तानी छोड़ने वाले वे किसी शीर्ष टीम के दूसरे कप्तान हैं। हालांकि धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के बीच टेस्ट से संन्यास ले लिया था लेकिन अमला बतौर बल्लेबाज टीम से जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन


अमला के इस्तीफा देने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को सौंप दी गई है जो वनडे कप्तान भी हैं। डीविलियर्स सीरीज में बचे शेष 2 टेस्ट मैचों के कप्तान होंगे। 2014 के मध्य में लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे ग्रीम स्मिथ के संन्यास लेने के बाद भारतीय मूल के बल्लेबाज अमला को अफ्रीकी टीम की कमान सौंपी गई थी। बतौर कप्तान यह उनकी छठी टेस्ट सीरीज थी।
विज्ञापन


टीम इंडिया के हाथों 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम ने अपने घर में खेली जा रहा 4 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही इंग्लैंड के हाथों 241 रनों से मिली करारी हार का सामना करना पड़ा था। खराब प्रदर्शन और टीम के हार के बाद से लगातार उनकी आलोचना हो रही थी। वह जब कप्तान बने थे तो उनकी शुरुआत बेहद शानदार रही थी और पहली 3 सीरीज (श्रीलंका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज) में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ बारिश के प्रभावित सीरीज को बराबरी पर खत्म कराया था। लेकिन इसके बाद उनकी अगुवाई में टीम इंडिया के हाथों 0-3 से हार के बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए थे।

बतौर कप्तान अपने अंतिम मैच में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Hashim Amla Quits As Cricket South Africa Test Captain

सीरीज के बीच में ही कप्तानी पद से इस्तीफा देने वाले हाशिम अमला ने एक बयान में कहा, ''यह एक आसान फैसला नहीं था लेकिन मुझे लगता है कि मैंने सही किया। मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं और मैं समझता हूं कि मुझे अब अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है।''

पिछले एक साल से कप्तान बनने के बाद से उनकी बल्लेबाजी में भी गिरावट आ गई थी हालांकि केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 201 रनों की साहसिक पारी खेलकर टीम को हार से बचाया था। कप्तानी छोड़ने से पहले उन्होंने इस फैसले के बारे में टीम के अन्य साथियों से सलाह-मशविरा किया था। साथ ही कहा कि डीविलियर्स अच्छे लीडर हैं और वह काफी सफल होंगे।

इंग्लैंड (6 विकेट पर 629 रन पारी घोषित) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने उस समय 201 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली जब मेजबान टीम गहरे संकट में थी और उनके शानदार दोहरे शतक की बदौलत ही टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 627 रनों पर घोषित कर दी थी। बाद में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया।

अमला ने इस मैच की पहली पारी में 201 रनों की पारी खेली वह बतौर कप्तान अपने अंतिम टेस्ट मैच की अंतिम पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे इयान चैपल के नाम दर्ज था जिन्होंने 1975 में ओवल टेस्ट में अपने अंतिम कप्तानी में 192 रनों की पारी खेली थी। अमला की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें टीम को 4 में जीत और 4 में हार मिली है जबकि 6 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed