फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hasan ali asgar afghan and rashid khan charged 15 percent of match fees by icc

आईसीसी ने हसन अली, असगर अफगान और राशिद खान पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया

Sat, 22 Sep 2018 06:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
hasan ali asgar afghan and rashid khan charged 15 percent of match fees by icc
rashid khan - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान के हसन अली और अफगानिस्तान के असगर अफगान व राशिद खान को आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। एशिया कप के सुपर फोर मैच के दौरान अली, असगर और खान पर अलग-अलग घटनाओं के चलते मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा तीनों खिलाड़ियों के खाते में आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान पारी के 37वें ओवर में एक रन लेने के लिए दौड़े तो उनका कंधा हसन से टकरा गया था। वहीं हसन की घटना अफगानिस्तानी पारी के 33वें ओवर में हुई, जब उन्होंने अपनी ही गेंद स्ट्राइकर हशमतुल्लाह शाहिदी की ओर फेंकने का इशारा किया। राशिद पर पाकिस्तानी पारी के 47वें ओवर में आसिफ अली को आउट करने के बाद तर्जनी अंगुली से इशारा करने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


आईसीसी के अनुसार, 'हसन और असगर को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.1.1 के उल्लघंन का दोषी पाया गया, जो खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने से संबंधित है। 'वहीं राशिद को धारा 2.1.7 के आधार पर दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने और गलत भाव भंगिमा करने से संबंधित है।' हसन और राशिद को पहली बार डिमेरिट अंक मिले हैं जबकि असगर का यह 24 महीने के अंदर दूसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed