फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   haryana extend lead to 250 to put delhi under pressure in ranji

रणजी रणः रोमांचक हुआ हरियाणा और दिल्ली का मैच

Mon, 03 Dec 2012 08:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Dec 2012 08:52 PM IST
विज्ञापन
haryana extend lead to 250 to put delhi under pressure in ranji

युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर विकास मिश्रा (3-57) की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली ने हरियाणा के दूसरी पारी में छह विकेट 167 रन पर गिराकर ग्रुप ‘बी’ मैच को रोमांचक बना दिया। हरियाणा के पहली पारी के 307 रन के जवाब में दिल्ली की टीम मैच के तीसरे दिन 224 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में मिली 83 रन की बढ़त के साथ ही हरियाणा के पास अब कुल बढ़त 250 रन की हो गई है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

विज्ञापन


हरियाणा ने अपने छह विकेट एक समय 109 रन पर गंवा दिए थे लेकिन कप्तान अमित मिश्रा (नाबाद 50) और जयंत यादव नाबाद (12) ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 58 रन जोड़कर हरियाणा को संभाल लिया। दिल्ली के लिए उन्मुक्त चंद ने सर्वाधिक 83 रन बनाए जबकि मैच के दूसरे रिटायर्ड हर्ट हुए पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने वापिस क्रीज पर लौटते हुए 53 रन की पारी खेली। हरियाणा की ओर से मोहित शर्मा और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


पंजाब सीधी जीत की दहलीज पर
पंजाब गत चैंपियन राजस्थान के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच में सीधी जीत हासिल करने से मात्र 55 रन दूर रह गया है। पंजाब ने जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच तीसरे दिन स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 149 रन बना लिए। फार्म में चल रहे जीवनजोत सिंह 132 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 80 जबकि रवि इंदर सिंह 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी में सात रन की बढ़त हासिल करने वाली राजस्थान की टीम दूसरी पारी में 196 रन पर ढेर हो गई। युवा तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने 57 रन पर पांच जबकि बलतेज सिंह ने तीन विकेट और सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट लिए। राजस्थान के लिए कप्तान विनीत सक्सेना ने 41, रश्मि रंजन परीदा ने 33 और राजेश विश्नोई ने 27 रन बनाए।

जम्मू ने दिया असम को मुश्किल लक्ष्य
कप्तान इयान देव सिंह के 118 और परवेज रसूल के नाबाद 120 रन की मदद से जम्मू एंड कश्मीर ने ग्रुप ‘सी’ मैच में असम के सामने 477 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन स्टंप्स तक असम के तीन विकेट 46 रन पर गिर चुके थे। जम्मू ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे जिसके जवाब में असम की टीम 165 रन पर ढेर हो गई थी। जम्मू ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 318 रन बनाकर घोषित की।

हिमाचल के खिलाफ त्रिपुरा मजबूत
एम मुरासिंह और राणा दत्ता ने चार-चार विकेट लेकर त्रिपुरा के हिमाचल प्रदेश को ग्रुप ‘सी.’ मैच में 260 रन पर ढेर कर पहली पारी में बढ़त हासिल करने के साथ ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली। त्रिपुरा ने पहली पारी में 441 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उसने स्टंप्स तक पांच विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी कुल बढ़त 297 रन की हो गई है। हिमाचल की ओर से ऋषि धवन ने सर्वाधिक 54 और राहुल सिंह ने नाबाद 49 रन बनाए।


बंगाल को 391 मिला रन का लक्ष्य
मुंबई ने हिकेन शाह (118) के शतक से अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 294 रन के स्कोर पर घोषित कर बंगाल के सामने ग्रुप ‘ए’ मैच में जीत के लिए 391 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल ने बिना कोई विकेट गंवाए 47 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed