{"_id":"673a1864b6380861710231d2","slug":"harshit-rana-and-prasidh-krishna-set-up-a-fierce-contest-for-india-s-third-pacer-s-spot-in-the-perth-test-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: हर्षित और प्रसिद्ध कृष्णा भी पर्थ टेस्ट के लिए जगह बनाने की दौड़ में शामिल, शमी पर सामने आई नई जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: हर्षित और प्रसिद्ध कृष्णा भी पर्थ टेस्ट के लिए जगह बनाने की दौड़ में शामिल, शमी पर सामने आई नई जानकारी
Sun, 17 Nov 2024 09:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:53 PM IST
सार
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने हर्षित के साथ काफी समय बिताया जिन्होंने हाल ही में मैकाय और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ए सीरीज के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
हर्षित राणा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गए हैं। भारत के लिए सही टीम संयोजन एक सिरदर्द है क्योंकि उसके पास टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाने की दौड़ में हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल है। हर्षित ने अब तक सिर्फ 10 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनकी गति और अच्छी उछाल हासिल करने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
पर्थ के वाका मैदान पर भारत के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित ने कई मौकों पर अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को परेशान किया। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने हर्षित के साथ काफी समय बिताया जिन्होंने हाल ही में मैकाय और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ए सीरीज के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। प्रसिद्ध को दो टेस्ट खेलने का अनुभव है और अच्छा उछाल हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के जरिये टीम में वापसी करेंगे शमी?
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा सीरीज के दूसरे हाफ में ही हो सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सूत्र ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें जिससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा सीरीज के दूसरे हाफ में ही हो सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सूत्र ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें जिससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो।
बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम का चयन सोमवार को किया जाएगा। अगर शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं जाते हैं तो मेरा मानना है कि वह बंगाल के लिए उपलब्ध रहेंगे।' शमी ने इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सात विकेट चटकाकर अपनी टीम को सत्र की पहली जीत दिलाई थी।