फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harsha Bhogle disappears from instagram live video, fans worried later commentator clarified

Harsha Bhogle Viral Video: लाइव इंटरव्यू के दौरान चीखते हुए गायब हुए हर्षा भोगले, वीडियो वायरल होने के बाद बताई पूरी कहानी

Fri, 25 Mar 2022 10:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 25 Mar 2022 10:43 AM IST
सार

भारत के मशहुर कमेंटेटर हर्षा भोगले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हर्षा इंस्टाग्राम के एक लाइव वीडियो में आईपीएल पर बात करते-करते अचानक से चीखते हुए स्क्रीन से गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
Harsha Bhogle disappears from instagram live video, fans worried later commentator clarified
हर्षा भोगले - फोटो : social media

विस्तार

भारत के मशहुर कमेंटेटर हर्षा भोगले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हर्षा इंस्टाग्राम के एक लाइव वीडियो में आईपीएल पर बात करते-करते अचानक से चीखते हुए स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। वह कहते सुनाई देते हैं कि क्या हुआ? कौन है? कहां से आ गया? इसके बाद उनकी आवाज बंद हो जाती है। एंकर भी हर्षा भोगले को लेकर हैरान और परेशान दिखे। पहले एंकर को लगा कि भोगले का फोन गिर गया है। लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आया कि कुछ गड़बड़ हो गई है। 

विज्ञापन

 

इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी परेशान हो गए और उनकी सलामती की दुआ करने लगे। लोग हर्षा की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए और लगातार पोस्ट करने लगे। हालांकि बाद में इस मामले पर हर्षा की पत्नी अनीता भोगले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्थिति साफ की। 
विज्ञापन


अनीता भोगले ने लिखा, "दोस्तों, बस यह स्पष्ट कर रही हूं कि हर्षा भोगले के साथ सब ठीक है। यह एक प्रोमो था जो वायरल हुआ और दुर्भाग्य से सभी को चिंतित कर दिया। प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद।"

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद हर्षा भोगले ने भी खुद ट्विट कर इस वीडियो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मैं ठीक हूं। आप में से बहुतों को चिंतित करने के लिए खेद है। प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। यह मेरी सोच से अधिक वायरल हो गया। यह भी एक सीख है। इसका मतलब किसी और चीज की ओर ले जाना था। माफी चाहता हूं और चीयर्स।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed