{"_id":"67ce7cbba6d27ff430047dae","slug":"harry-brook-opts-out-of-ipl-2025-for-second-successive-season-at-risk-of-two-year-ban-champions-trophy-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: अब दो साल तक आईपीएल नहीं खेल पाएंगे हैरी ब्रूक, दिल्ली की टीम में चुने जाने के बाद अनुबंध किया खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: अब दो साल तक आईपीएल नहीं खेल पाएंगे हैरी ब्रूक, दिल्ली की टीम में चुने जाने के बाद अनुबंध किया खत्म
Mon, 10 Mar 2025 11:16 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:16 AM IST
सार
बीसीसीआई के पिछले साल टीमों के साथ साझा किए गए दस्तावेज़ के अनुसार, 'कोई भी (विदेशी) खिलाड़ी जो नीलामी के लिए पंजीकरण करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सत्र की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करता है तो उसे दो सत्र के लिए आईपीएल और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।'
विज्ञापन
हैरी ब्रूक
- फोटो : ANI
विस्तार
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है जिसके लिए उन पर इस टूर्नामेंट में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। यह लगातार दूसरा सत्र है जबकि इंग्लैंड के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है। इसके लिए उन्होंने फ्रैंचाइज़ी और उसके समर्थकों से माफी मांगी।
विज्ञापन
ब्रुक ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने आईपीएल के अगले सत्र से हटने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना शर्त माफी मांगता हूं।' उन्होंने कहा , 'यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और मैं आगामी श्रृंखला की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रूक ने कहा, 'इसके लिए मुझे अपने अब तक के करियर के सबसे व्यस्त दौर के बाद तरोताजा होने के लिए समय चाहिए। मैं जानता हूं कि हर कोई इसे नहीं समझेगा और मैं उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करता हूं, लेकिन मुझे वह करना होगा जो मुझे लगता है कि सही है और अपने देश के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है और मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।'
ब्रूक ने अपनी दादी के निधन के कारण आईपीएल के पिछले सत्र से भी नाम वापस ले लिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आईपीएल से जुड़े नियमों के अनुसार अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद अनफिट नहीं होने की स्थिति में इस टूर्नामेंट में नहीं खेलता है तो उस पर आईपीएल में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
बीसीसीआई के पिछले साल टीमों के साथ साझा किए गए दस्तावेज़ के अनुसार, 'कोई भी (विदेशी) खिलाड़ी जो नीलामी के लिए पंजीकरण करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सत्र की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करता है तो उसे दो सत्र के लिए आईपीएल और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।'