{"_id":"614c456c8ebc3e0d6f3ada5e","slug":"harmanpreet-kaur-ruled-out-of-2nd-odi-against-australia-confirmed-batting-coach-shiv-sundar-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत
Thu, 23 Sep 2021 02:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:44 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर हरमनप्रीत कौर अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं और ऐसे में वह इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगी।
विज्ञापन
harmanpreet kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन मैचों एकदिवसीय श्रृंखला जारी है। मिताली राज की अगुवाई में टीम पहला मुकाबला हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार (24 सितंबर) को खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार बैटर हरमनप्रीत कौर अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं और ऐसे में वह इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच शिव सुंदर दास ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है वह अभी स्वस्थ नहीं हैं और वह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले वनडे में भी हरमनप्रीत टीम का हिस्सा नहीं थीं। इस मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने कप्तान मिताली राज के 61 रनों बदौलत 225 रन का स्कोर बनाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को 54 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दास ने अगले मैच की रणनीति पर कहा, 'हमें अपनी सलासे जोड़ी से एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। अगर बात करें मध्यक्रम की तो हमने इसके लिए काफी मेहनत की है और हम इसे कल के मैच में अमल में लाएंगे। हम 250 के स्कोर को हासिल करने की कोशिश करेंगे।