फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harmanpreet Kaur becomes first Indian Women to feature in Wisden Top Five cricketer list

Wisden: हरमनप्रीत विजडन के शीर्ष पांच क्रिकेटरों में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 19 Apr 2023 08:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 08:27 AM IST
सार

हरमनप्रीत ने पिछले साल कैंटबरी में 111 गेंदों पर 143 रन की पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की धरती पर 1999 के बाद पहली बार कोई वनडे सीरीज जीती थी।

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur becomes first Indian Women to feature in Wisden Top Five cricketer list
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह साल के श्रेष्ठ विजडन क्रिकेटर चुने जाने वाले पांच क्रिकेटरों में शामिल होने वालीं पहली भारतीय महिला हो गईं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल, डेरिल मिचेल के साथ इंग्लैंड के बेन फोक्स और मैथ्यू पॉटस को चुना गया। विजडन की 1889 से यह परंपरा रही है और हर वर्ष यह सूची जारी करता है।
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने पिछले साल कैंटबरी में 111 गेंदों पर 143 रन की पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की धरती पर 1999 के बाद पहली बार कोई वनडे सीरीज जीती थी। इसके अलावा हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


स्टोक्स और मूनी लीडिंग क्रिकेटर
इसके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए दुनिया का सबसे शानदार (लीडिंग) क्रिकेटर चुना गया है। स्टोक्स ने इंग्लैंड को दस में से नौ टेस्ट जिताए। साथ ही टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टोक्स 2019 और 2020 में भी यह सम्मान पा चुके हैं। महिला क्रिकेटर्स में ये पुरस्कार बेथ मूनी को मिला है। वह तीन वर्षों में दूसरी बार चुनी गई। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवरों और 20 ओवरों के विश्वकप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार टी-20 में सबसे श्रेष्ठ
भारत के सूर्यकुमार यादव को श्रेष्ठ टी-20 पुरुष क्रिकेटर चुना गया। पिछले साल सूर्यकुमार ने एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार रन बनाए थे। उन्होंने यह रन 187.43 की स्ट्राइकरेट से बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक एक इंग्लैंड में नाटिंघम और दूसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मानगानुई में बनाए और वह भी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed