हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेट ली ने की जमकर मस्ती, डांस फ्लोर पर लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियंस का सफर आईपीएल के 11वें सीजन में लंबा नहीं रहा। मुंबई की टीम आईपीएल 2018 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। तीन बार की चैंपियन मुंबई ने लीग चरण में दमदार प्रदर्शन नहीं किया। टीम को शुरुआत में लगातार हार मिली, फिर टीम जीत की ट्रैक पर लौटी। मगर एक बार फिर टीम हारी और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई।
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कुछ मौकों पर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। गेंद से उनका प्रदर्शन अधिक प्रभावी रहा। बहरहाल, आईपीएल में मुंबई के बाहर होने से हार्दिक पांड्या की चमक भले ही फीकी पड़ गई हो, लेकिन कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड एली अवराम का जलवा टूर्नामेंट के अंत तक दिखा।
जी हां, चेन्नई और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच शुरु होने से पहले आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी में क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का भी तड़का लगा। आईपीएल के फाइनल से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम ने डांस फ्लोर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली और भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ जमकर धमाल मचाया।
A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram1) on
एली ने ली और पठान के साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के गाने 'डांस पे चांस मार ले' पर सबसे पहले डांस किया। इसके बाद एली ने ब्रेट ली के साथ 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' और इरफान के साथ 'दबंग-दबंग' पर डांस किया। डांस का अंत एली, ब्रेट और इरफान ने अमिताभ बच्चन के गाने 'शावा-शावा' के साथ किया।
एली ने भी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- 'दो सुपर कूल क्रिकेट के साथ डांस फ्लोर पर ग्रेट फन।'
It was so much fun with these two super cool cricketers who did a great job on the dance floor
— Elli AvrRam (@ElliAvrRam) May 27, 2018
🕺🏻💃🏻🕺🏻🎶 @BrettLee_58 & @IrfanPathan @StarPlus #IPL2018Finale pic.twitter.com/r7TZdE2WoL
इससे पहले भी एली अवराम ने ब्रेट ली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।
Lots of fun today with the super humble & sweet cricket legend (who even knows little bit of Greek) @BrettLee_58 🏏⭐️🕺🏻.
— Elli AvrRam (@ElliAvrRam) May 25, 2018
Something exciting coming soon!!!#woopwoop pic.twitter.com/I4rXUsx8Zf
बता दें कि एली अवराम का नाम पिछले कुछ वक्त से हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ता रहा है। एली को हार्दिक पांड्या के भाई की शादी के हर फंक्शन में परिवार के सदस्य की तरह शामिल होते देखा गया। तभी से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। इसके बाद भी दोनों मुंबई में कई बार एक साथ नजर आए। उल्लेखनीय है कि जब टीम इंडिया इस साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी, उस वक्त भी एली को दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ देखा गया था।