फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya will join team india in new zealand kl rahul play for india a

हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड में टीम इंडिया से जुड़ेंगे, राहुल भी जल्द क्रिकेट एक्शन में दिखेंगे

Fri, 25 Jan 2019 10:00 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 25 Jan 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya will join team india in new zealand kl rahul play for india a
hardik pandya, kl rahul
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरुवार को टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल राहुल पर तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बोर्ड ने देर रात एलान किया कि हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड में जारी वन-डे सीरीज में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे जबकि राहुल इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारत-ए के लिए खेलते दिखेंगे। 
विज्ञापन


याद हो कि पांड्या और राहुल को एक टीवी शो में महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने की वजह से निलंबित कर दिया गया था। दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से स्वदेश बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि सीओए के निलंबन हटाने के बाद सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने फैसला किया है कि हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। वहीं केएल राहुल इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारत-ए के लिए खेलेंगे। पांड्या शुक्रवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। 

इससे पहले बीसीसीआई ने सीओए के बयान में कहा था, 'हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर निलंबन हटाने का फैसला न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा की सहमति से लिया गया है। इसे देखते हुए 11 जनवरी के निलंबन आदेशों को लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा फैसला लिए जाने तक तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।'

इस मामले में हालांकि जांच होगी, जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट को लोकपाल नियुक्त करना है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को 5 फरवरी को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है। अगर कर्नाटक रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाता है तो 26 वर्षीय राहुल उस मैच में मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 

पता हो कि पांड्या और राहुल ने 'कॉफी विद करण' कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने की बात की थी, जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। 


सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी चाहती थी कि इन दोनों क्रिकेटरों के भाग्य का फैसला करने में बीसीसीआई के किसी अधिकारी को शामिल होना चाहिए, लेकिन सीओए प्रमुख विनोद राय ने उनका सुझाव नामंजूर कर दिया था क्योंकि यह बोर्ड के संविधान का उल्लंघन होता। सीओए ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला 'बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed